Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»देवघर : ऑस्ट्रेलिया के नागरिक से ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, क्रिप्टोकरेंसी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 82 लाख की ठगी
    झारखंड

    देवघर : ऑस्ट्रेलिया के नागरिक से ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, क्रिप्टोकरेंसी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 82 लाख की ठगी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 28, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर। साइबर थाना की पुलिस ने ऑस्ट्रेलिया के नागरिक से ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न में रह रहे भारतीय मूल के नागरिक से क्रिप्टोकरेंसी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 82 लाख की ठगी के मामले में इन दोनों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त जानकारी सोमवार को साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने दी। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न में रह रहे भारतीय मूल के नागरिक शाजी जॉन से क्रिप्टोकरेंसी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 82 लाख रुपये की ठगी की शिकायत के बाद यह कार्यवाई की गई है।

    साइबर पुलिस ने इस मामले में देवघर के नगर थाना क्षेत्र के विलियम्स टाउन मोहल्ले में रहने वाले 41 वर्षीय राजीव रंजन कुमार और 30 वर्षीय दिग्विजय सरकार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 6 मोबाइल, 10 सिम कार्ड, 22 एटीएम कार्ड, 2 क्रेडिट कार्ड, 1 पासबुक, 4 चेक बुक, 3 लैपटॉप, 1 कैंसिल चेक और 1 अमेरिकन डॉलर भी बरामद किया है। साइबर डीएसपी ने बताया था कि ऑस्ट्रेलियन नागरिक ने देवघर के साइबर पुलिस से ई मेल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी।

    पुलिस ने शिकायत मिलने के 24 घण्टे के अंदर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साइबर डीएसपी ने इस बात की भी जानकारी दी कि आरोपियों द्वारा कंपनी बनाकर क्रिप्टोकरेंसी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर भारी भरकम रकम वापसी का लालच देकर ठगी की इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

    #Jharkhand News Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीसीएल में कोयला चोरी की घटना पर रोक लगाने को लेकर डीएसपी अनिल सिंह सम्मानित
    Next Article Big Breaking : सांसद संजय सेठ, भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव समेत महिला नेत्री लोअर कोर्ट में करेंगे सरेंडर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में तीन और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Latest Posts

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है

    July 25, 2026

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026

    आंध्र प्रदेश: आदिवासी आरक्षण का मुद्दा फिर गरमाया, 8-9 अगस्त को ‘मन्यम बंद’ की चेतावनी

    July 25, 2026

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.