Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Aug, 2025 ♦ 9:37 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार विधानसभा में तारकिशोर दूसरी बार पेश करेंगे बजट, बजट आकार बढ़ने की उम्मीद
    बिहार

    बिहार विधानसभा में तारकिशोर दूसरी बार पेश करेंगे बजट, बजट आकार बढ़ने की उम्मीद

    Team JoharBy Team JoharFebruary 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना। बिहार में आगामी वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट सोमवार को विधानमंडल के दोनों सदनों में पेश होगा। उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद द्वारा विधानसभा में इस साल पेश किए जाने वाले इस बजट के आकार में पिछले वित्तीय वर्ष से बढ़ने की संभावना है। यह दूसरा मौका है जब प्रसाद बतौर वित्त मंत्री राज्य का बजट पेश करेंगे। इस बजट में शिक्षा, रोजगार और आधारभूत संरचना पर खासतौर से फोकस रहने की उम्मीद है। उम्मीद है कि राज्य सरकार पूंजीगत व्यय पर विशेष ध्यान देगी, जिसका प्रभाव स्पष्ट तौर पर नए वित्तीय वर्ष पर देखने को मिल सकता है।

    माना जा रहा है कि भारत सरकार से केंद्रीय राजस्व के अंतरण में बढ़ोतरी होने से भी राज्य का बजट आकार बढ़ेगा। इस बार बजट आकार बढ़ने की संभावना है। इस बजट में गैर योजना या प्रतिबद्ध व्यय का आकार योजना या पूंजीगत व्यय की तुलना में अधिक होने की संभावना है।

    बजट इस बार आधारभूत संरचना के विकास और रोजगार पर केंद्रित रह सकता है। पिछले दो साल से कोविड की वजह से आर्थिक गतिविधियों अस्थिर रही हैं। ऐसे में इस बार इसपर फोकस रहने की उम्मीद है। इसके अलावा कोरोना काल में वापस राज्य लौटे लोगों को रोजगार देने की पहल की जा सकती है।

    बजट तैयार करने से पहले विभाग के अधिकारियों सहित खुद वित्तमंत्री ने विभिन्न संस्थाओं और विभिन्न क्षेत्र के वरिष्ठ लोगों से राय ली है। मंत्री पहले ही कह चुके हैं कि सभी की राय को बजट में शामिल करने की कोशिश है, ऐसे में इस बजट से लोगों को काफी उम्मीद है।

    Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयूपी में ईंट भट्ठे में बंधक बनाई गई 8 महिलाओं और 16 बच्चों को पुलिस ने छुड़ाया
    Next Article रूस पर प्रतिबंध की कीमत चुकानी पड़ेगीः यूरोपीय संघ

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    सभी राजनीतिक दल एक समान, वोट चोरी के आरोप बेबुनियाद : मुख्य चुनाव आयुक्त

    August 17, 2025
    बिहार

    हड़ताली अमीनों पर सरकार सख्त, नौकरी खत्म करने की तैयारी

    August 17, 2025
    ट्रेंडिंग

    स्कॉर्पियो पलटने से मां-बेटी की मौ’त, दो घायल

    August 17, 2025
    Latest Posts

    नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेस में सुपरवाइजर के 63 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

    August 17, 2025

    अब जले हुए तेल से उड़ेंगे विमान, भारत में SAF उत्पादन को मिली मंजूरी

    August 17, 2025

    अब डिजिटल तरीके से पढ़ेंगे तिलैया सैनिक स्कूल के छात्र

    August 17, 2025

    सभी राजनीतिक दल एक समान, वोट चोरी के आरोप बेबुनियाद : मुख्य चुनाव आयुक्त

    August 17, 2025

    हड़ताली अमीनों पर सरकार सख्त, नौकरी खत्म करने की तैयारी

    August 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.