Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Aug, 2025 ♦ 9:56 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»रूस-यूक्रेन संकट पर राजनाथ सिंह ने कहा- भारत चाहता है कि शांति बनी रहे, युद्ध को बढ़ावा देने वाली कोई स्थिति पैदा न हो
    देश

    रूस-यूक्रेन संकट पर राजनाथ सिंह ने कहा- भारत चाहता है कि शांति बनी रहे, युद्ध को बढ़ावा देने वाली कोई स्थिति पैदा न हो

    Team JoharBy Team JoharFebruary 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    वाराणसी : रूस और यूक्रेन के बीच लंबे वक्त से जारी तनाव ने अब युद्ध की रूप ले लिया है। इस बीच भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत शांती चाहता है। ऐसी कोई भी स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिए जिससे युद्ध को बढ़ावा मिले। साथ ही रक्षा मंत्री ने बताया कि हमारी सरकार छात्रों सहित अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए सभी उपाय कर रही है।

    वहीं, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने गुरुवार को कहा कि विदेश मंत्रालय (MEA) यूक्रेन के छात्रों सहित लगभग 18 हजार भारतीयों को वापस लाने की कोशिशों में लगा हुआ है। यूक्रेन ने सुरक्षा के मद्देनजर नागरिक विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। कीव स्थित भारतीय दूतावास ने कहा है कि यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। जानकारी एक एडवाइजरी के माध्यम से दी गई थी जो कि डोनबास क्षेत्र में रूसी सैन्य अभियानों की पृष्ठभूमि में जारी की गई थी। दूतावास ने कहा कि यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण विशेष उड़ानों के संचालन को रद्द कर दिया गया है।

    गौरतलब है कि रूस द्वारा डोनबास क्षेत्र में सैन्य कार्रवाई शुरू करने के तुरंत बाद, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने गुरुवार को मास्को के साथ अपने राजनयिक संबंध समाप्त करने के संबंध में घोषणा की थी। रूसी समाचार एजेंसी स्पुतनिक ने जेलेंस्की के हवाले से बताया कि ‘रूस द्वारा सैन्य कार्रवाई के बीच कीव-मास्को के साथ राजनयिक संबंध समाप्त कर रहा है।” वर्ष 1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद यूक्रेन ने स्वतंत्रता हासिल की थी।

    वहीं, इससे पहले गुरूवार को दिन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि डोनबास क्षेत्र में लोगों की रक्षा के लिए विशेष सैन्य अभियान शुरू किए जा रहे हैं। इस दौरान पुतिन ने अन्य देशों को देते हुए कहा कि रूस द्वारा की जा रही कार्रवाई में हस्तक्षेप करने के किसी भी प्रयास के घातक परिणाम होंगे। यूके, यूएस, कनाडा और यूरोपीय संघ सहित कई देशों के नेताओं ने डोनबास क्षेत्र में रूस के सैन्य अभियानों की निंदा की है।

    रूस के सैन्य अभियानों के बीच, यूक्रेन ने मार्शल ला पेश किया है। उसे नागरिकों से शांत रहने का आग्रह किया है। यूक्रेन ने “विमानन सुरक्षा के उच्च जोखिम के कारण” नागरिक विमानों के लिए हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोहरदगा में हुई पुलिस और सीआरपीएफ की हाई लेवल मीटिंग, होमकर बोले-नक्सली सरेंडर करें, अन्यथा मारे जाएंगे
    Next Article गिरिडीह में पेड़ से लटका युवक-युवती का शव बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच

    Related Posts

    झारखंड

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची सर गंगाराम अस्पताल, शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    August 4, 2025
    झारखंड

    PM मोदी पहुंचे सर गंगाराम अस्पताल, दिवंगत शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    August 4, 2025
    झारखंड

    राहुल गांधी ने रद्द की अपनी प्रेस कांफ्रेंस, शिबू सोरेन के निधन पर किया शोक व्यक्त

    August 4, 2025
    Latest Posts

    झारखंड निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को अंतिम जोहार

    August 4, 2025

    पुलिस की तत्परता से बची जान, डोबो पुलिया से युवती ने लगाई थी छलांग…

    August 4, 2025

    BREAKING : दिशोम गुरु का पार्थिव शरीर पहुंचा मोरहाबादी आवास

    August 4, 2025

    पलामू में ऑनर कि’लिंग : प्रेमी युगल की बेरहमी से ह’त्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

    August 4, 2025

    आपका जाना सिर्फ एक विदाई नहीं, एक युग का अंत है: सीता सोरेन

    August 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.