Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Oct, 2025 ♦ 3:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दुमका : बस का इंतजार कर रहे 7 लोगों को पिकअप वैन ने रौंदा, 4 की मौत, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    दुमका : बस का इंतजार कर रहे 7 लोगों को पिकअप वैन ने रौंदा, 4 की मौत, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharOctober 5, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    दुमका । मसलिया थाना क्षेत्र के दुमका-जामताड़ा मुख्यमार्ग पर जामजोड़ी गांव के पास एक पिकअप वैन ने बस का इंतजार कर रहे एक ही परिवार के सात लोगों को रौंद दिया। दो महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल  भेजकर वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

    दुर्घटना शनिवार सुबह की है। पुलिस के अनुसार मृतकों में जामजोड़ी गांव के गायना मुर्मू (30),  फूआ रासन मुर्मू (45), आगोइजोरी गांव के धनेश्वर मरांडी(52) और  होपनी सोरेन शामिल हैं। जबकि घायलों में गायना का 10 वर्षीय पुत्र सुशील मुर्मू, बेटी सरिता मुर्मू और पत्नी नूनी सोरेन शामिल हैं। सुशील की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    परिजनों के अनुसार शनिवार की सुबह धनेश्वर मरांडी और उनके परिवार के लोग एक बीमार रिश्तेदार को देखने पश्चिम बंगाल के तितरमुड़ी गांव जाने के लिए सड़क केे किनारे खड़े बस की प्रतीक्षा कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार पिकअप वैन आई और सातों लोगों को कुचल दिया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस काे दी गई।

    डीएसपी संतोष कुमार सहित टोंगरा थाना प्रभारी दिनेश सिंह सदल-बल मौके पर पहुंच गए। घायलों को तुुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया। इस बीच दुर्घटना की खबर जब स्थानीय लोगों को पता चली तो वे आक्रोशित हो उठे। उन्होंने यातायात जाम कर दिया। डीएसपी संतोष कुमार, थाना प्रभारी दिनेश सिंह और सीओ महेश्वर महतो ने लोगों को बड़ी मुश्किल से समझाया-बुझाया। साथ ही प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये तत्काल मुआवजा दिया गया, तब कहीं जाकर यातायात सुचारु हो सका। आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।

    crime jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू : छापेमारी कर पुलिस ने जब्त की शराब व जावा महुआ
    Next Article रांची : दीवार फांदकर भागने की कोशिश में कैदी की मौत

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड HC में कोर्ट फीस बढ़ोतरी पर सुनवाई, बार काउंसिल ने उठाए सवाल

    October 15, 2025
    जमशेदपुर

    झामुमो ने घाटशिला उपचुनाव के लिए सोमेश सोरेन को बनाया उम्मीदवार

    October 15, 2025
    जमशेदपुर

    250 करोड़ के GST घोटाले में व्यापारी गिरफ्तार, 50 लाख नकद बरामद

    October 15, 2025
    Latest Posts

    झारखंड HC में कोर्ट फीस बढ़ोतरी पर सुनवाई, बार काउंसिल ने उठाए सवाल

    October 15, 2025

    अब 13-17 साल के Instagram यूजर्स को नहीं दिखेगा अडल्ट कंटेंट, मेटा ने किया बड़ा अपडेट

    October 15, 2025

    पिता को बचाने की कोशिश में बेटे की जान गई, गांव में छाया मातम

    October 15, 2025

    झामुमो ने घाटशिला उपचुनाव के लिए सोमेश सोरेन को बनाया उम्मीदवार

    October 15, 2025

    250 करोड़ के GST घोटाले में व्यापारी गिरफ्तार, 50 लाख नकद बरामद

    October 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.