Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Aug, 2025 ♦ 8:37 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हेसागढ़ा ओवरब्रिज नेशनल हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, रांची-पटना हाइवे जाम
    झारखंड

    हेसागढ़ा ओवरब्रिज नेशनल हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, रांची-पटना हाइवे जाम

    Team JoharBy Team JoharFebruary 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़ : मांडू थाना अंतर्गत हेसागढ़ा ओवरब्रिज नेशनल हाइवे पर सुबह करीब सात बजे आलू लदे एक ट्रक ने स्कूल जा रहे 12 वर्षीय छात्र को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद वाहन मौके पर ही पलट गया। ट्रक के पलटने से छात्र आलू की बोरियों के बीच दब गया। घटना स्थल पर ही मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मांडू थाना पुलिस व ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे। करीब एक घंटे के बाद क्रेन के माध्यम से आलू के बोरियों व ट्रक के बीच दबे मृतक छात्र को बाहर निकाला गया।घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने रांची-पटना नेशनल हाइवे मार्ग को जाम कर दिया।

    इससे सड़क के दोनों तरफ पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस कारण सड़क पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गय।दुर्घटना में मरने वाले बच्चे की पहचान हेसागढ़ा गांव निवासी छात्र मनीष कुमार पिता मटूक मेहता के रूप में की गई है। वह सातवीं कक्षा का छात्र था। बताया गया कि मृतक छात्र मनीष अपने बड़े संदीप कुमार के साथ सुबह को स्कूल जा रहा था। हेसागढ़ा स्थित घर से करीब 1 KM दूर बीसमाइल स्थित होलीपैक स्कूल में दोनों पढ़ते थे। तय समय के अनुसार दोनों भाई सड़क के किनारे से होकर विद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान हजारीबाग की ओर से आ रहे तेज रफ़्तार 10 चक्का ट्रक ने अपना नियंत्रण खो दिया।

    ट्रक को अपनी तरफ आते हुए देखकर बड़ा भाई किनारे हो गया। छोटा भाई ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक के पलटते ही चालक व खलासी घायल हो गए। हालांकि इसी स्थिति में वह मौके से फरार हो गए। सुबह नौ बजे आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक छात्र के आश्रित को मुआवजा देने की मांग को लेकर सड़क को जाम कर दिया। मांडू इंस्पेक्टर संजय कुमार गुप्ता व मांडू थाना प्रभारी मणिदीप मौके पर पहुंचे। सड़क जाम करने वाले लोगों से वार्ता कर प्रदर्शन खत्म करने की अपील करते रहे।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअज्ञात वाहन ने दाे साइकिल सवार लाेगाें काे टक्कर मारी, माैत
    Next Article कुख्यात अपराधी इंदल पासवान गिरफ्तार, उग्रवादी संगठन JJMP से संबंध

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 24 घंटे के भीतर आपदा प्रभावितों को दिया जा रहा मुआवजा : मंत्री इरफान अंसारी

    August 26, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    पुल-पुलिया और सड़कें बनाते समय पानी का बहाव न रोकें : सरयू राय

    August 26, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा ने पांच विधेयकों को ध्वनिमत से किया पास

    August 26, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में 24 घंटे के भीतर आपदा प्रभावितों को दिया जा रहा मुआवजा : मंत्री इरफान अंसारी

    August 26, 2025

    पुल-पुलिया और सड़कें बनाते समय पानी का बहाव न रोकें : सरयू राय

    August 26, 2025

    झारखंड विधानसभा ने पांच विधेयकों को ध्वनिमत से किया पास

    August 26, 2025

    वोटर अधिकार यात्रा से पहले दरभंगा में भिड़े कांग्रेसी, एक अस्पताल में भर्ती

    August 26, 2025

    गिरिडीह में बड़ी वारदात टली, अंतर्राज्यीय डकैत गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

    August 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.