Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ATS ने रविंद्र गंझू के गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, लेवी का पैसा भी बरामद
    झारखंड

    ATS ने रविंद्र गंझू के गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार, लेवी का पैसा भी बरामद

    Team JoharBy Team JoharFebruary 10, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: ATS ने भाकपा माओवादियों के रीजनल कमांडर और 15 लाख के ईनामी रवींद्र गंझू को गोलियों की सप्लायी करने वाले फजेल आलम उर्फ फैजल और मंगल गोस्वामी उर्फ बचधरबा को गिरफ्तार किया है. फजेल गढ़वा के नगरउंटारी के वार्ड 6 जबकि मंगल गोस्वामी बिहार के रोहतास जिले के आमझोर थाना क्षेत्र के रामडिहरा गांव का रहने वाला है. एटीएस अधिकारियों के मुताबिक, 9 फरवरी को खादगढ़ा बस स्टैंड से दोनों की गिरफ्तारी की गई. गिरफ्तारी के बाद दोनों के पास से दो मोबाइल फोन और लेवी का एक लाख रुपया बरामद किया गया. हथियार तस्करों की गिरफ्तारी के बाद एटीएस थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ कांड संख्या 2/22 दर्ज की गई है.

    इस मामले में आरोपियों के खिलाफ 17 सीएलए एक्ट समेत आईपीसी की अन्य संगत धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. वहीं दूसरी तरफ झारखंड एटीएस की टीम ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अमन साहू गिरोह के कुख्यात अपराधी हयूल अंसारी को मुंबई से गिरफ्तार किया है. 2021 के अक्टूबर महीने में अमन साहू गिरोह के द्वारा चतरा में ट्रांसपोर्ट इन कंपनी के कार्यालय में फायरिंग की गई थी इस फायरिंग में कई लोग घायल हुए थे. फायरिंग की घटना में अंसारी भी शामिल था. उसी के बाद से एटीएस उसकी तलाश कर रही थी. ट्रांसपोर्ट कंपनी पर हमले के लिए अंसारी ने अपराधियों को बम, हथियार और गोलियां उपलब्ध करवाई थी.

    झारखंड में माओवादियों के हथियार तस्करों पर लगातार कार्रवाई हो रही है. झारखंड एटीएस ने नवंबर 2021 में एक करोड़ के ईनामी माओवादी पतिराम मांझी और अमन साव समेत अन्य गिरोहों को हथियार की सप्लायी करने वाले गिरोह का खुलासा किया था. इस गिरोह के तार पारा मिलिट्री फोर्स तक से जुड़े थे. कई राज्यों व पारा मिलिट्री से तार जुड़ने के बाद इस केस को एनआईए ने टेकओवर कर लिया था.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसातवीं से दसवीं सिविल सेवा परीक्षा को लेकर जेपीएससी अध्यक्ष अमिताभ चौधरी राजभवन तलब
    Next Article JTET पास करने वालों को आजीवन शिक्षक की पात्रता, झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा की संशोधित नियमावली मंजूर

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: लातेहार पुलिस ने आदिवासी महिला को उल्टा लटका कर पीटा, गुप्तांगों में मिर्ची डालने की धमकी दी, सीएम हेमंत ने कहा- यह स्थिति स्वीकार्य नहीं

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड़ के दो सचिव से मांगा गया स्पष्टीकरण, 15 अक्टूबर तक हलफनामा दाखिल का निर्देश

    October 9, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-6: बैंकिंग बिचौलियों के मकड़जाल में फंसा पहाड़िया आदिम जनजाति, मिलते ही गायब हो जा रहे मंईयां सम्मान सहित विभिन्न योजनाओं के पैसे

    October 9, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    क्राइम

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: लातेहार पुलिस ने आदिवासी महिला को उल्टा लटका कर पीटा, गुप्तांगों में मिर्ची डालने की धमकी दी, सीएम हेमंत ने कहा- यह स्थिति स्वीकार्य नहीं

    October 9, 2026

    कांशीराम: सरकारी नौकरी छोड़ बनाई अपनी सियासी ताकत, जिनके आंदोलन ने बदल दी दलित राजनीति

    October 9, 2026

    झारखंड़ के दो सचिव से मांगा गया स्पष्टीकरण, 15 अक्टूबर तक हलफनामा दाखिल का निर्देश

    October 9, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-6: बैंकिंग बिचौलियों के मकड़जाल में फंसा पहाड़िया आदिम जनजाति, मिलते ही गायब हो जा रहे मंईयां सम्मान सहित विभिन्न योजनाओं के पैसे

    October 9, 2026

    झारखंड : नामकुम में गोवंश चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, छह गिरफ्तार

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.