Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»लॉज में फंदे से लटका मिला रेलकर्मी की लाश, विभागीय कार्रवाई का कर रहा था सामना
    झारखंड

    लॉज में फंदे से लटका मिला रेलकर्मी की लाश, विभागीय कार्रवाई का कर रहा था सामना

    Team JoharBy Team JoharFebruary 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहार : लॉज में एक रेलवे कर्मचारी की लाश फंदे से लटकते हुए बरामद की गई है। मामला बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के बाजार में संचालित मनीष लॉज का बताया जा रहा है। युवक की पहचान धनबाद के रामटोली आउट हाउस निवासी शनि कुमार के रूप में की गई है। उसने दो दिन पहले धनबाद से आकर लॉज में कमरा किराए पर लिया था। गुरुवार की सुबह लॉज के कर्मचारी युवक को चाय देने पहुंचे। कमरे का दरवाजा बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी गेट नहीं हुआ। इसके बाद लॉज के कर्मचारियों ने धक्का लेकर कमरे को खोला। इसमें युवक की लाश फंदे से लटकते हुए दिखी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कमरे की तलाशी ली गई।

    इस दौरान बैग से मिले कागजात से युवक की पहचान की गई। जांच में पता चला कि युवक रेलवे में कार्यरत था। वह वर्ष 2020 से बरवाडीह में पदस्थापित था। अधिकांश समय ड्यूटी से गायब रहने के मामले में युवक पर विभागीय कार्रवाई चल रही थी। वह जांच के सिलसिले में भेजे गए नोटिस का जवाब देने के लिए आया हुआ था। पुलिस ने युवक के कमरे में मिले बैग,कागजात व सामान को जब्त कर लिया है। रेलकर्मी के परिवार को सूचित कर दिया गया है। SDPO दिलु लोहरा ने बताया कि इस मामले में रेलवे के अधिकारियों व लॉज के संचालक से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही पूरा मामला स्प्ष्ट होगा। मरने वाले कर्मचारी के परिजनों का बयान भी दर्ज किया जाएगा। अब तक परिवार वालों की ओर से इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनाले के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
    Next Article आजसू नेता के घर में हुई लूट का खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    माओवादी नेटवर्क पर NIA का शिकंजा, मगध ज़ोन को फिर सक्रिय करने की साजिश बेनकाब

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक नहीं रहे, झारखंड ने खोया अनुभवी नेता, कांग्रेस में शोक की लहर

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : झारखंड के 24 जिलों के एसपी और एटीएस अब करेंगे 13 इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया की तलाश, स्पेशल ब्रांच की ओर से 13 ड्रग्स माफिया को लेकर किया गया है अलर्ट

    July 14, 2026
    Latest Posts

    माओवादी नेटवर्क पर NIA का शिकंजा, मगध ज़ोन को फिर सक्रिय करने की साजिश बेनकाब

    July 14, 2026

    मध्य प्रदेशः UCC लागू करने की तैयारी, आदिवासियों के लिए राहत भरी सिफारिश

    July 14, 2026

    14 जुलाई 2012: जब भारत में भेजा गया आखिरी टेलीग्राम, खत्म हुआ 163 साल पुराने संचार युग का सफर

    July 14, 2026

    पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक नहीं रहे, झारखंड ने खोया अनुभवी नेता, कांग्रेस में शोक की लहर

    July 14, 2026

    JOHAR LIVE BREAKING : झारखंड के 24 जिलों के एसपी और एटीएस अब करेंगे 13 इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया की तलाश, स्पेशल ब्रांच की ओर से 13 ड्रग्स माफिया को लेकर किया गया है अलर्ट

    July 14, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.