Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»Uncategorized»नाले के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
    Uncategorized

    नाले के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

    Team JoharBy Team JoharFebruary 10, 2022No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया थाना अंतर्गत महुलडीह के गुरुवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि इलाके से होकर बहने वाले कुटुडीह नाला के पास लाश को देखा गया। इसके बाद आसपास के इलाकों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। मामले की सूचना गम्हरिया थाना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरने वाले युवक की अब तक पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

    स्थानीय लोगों का दावा है कि युवक आसपास के ही किसी गांव का है। युवक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। युवक के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को नाले के पास फेंक दिया गया है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह पास के इलाके में रहने वाले कुछ लोग शौच के लिए घर से निकले थे। इस दौरान नाले के पास शव को देखा गया। युवक की मौत को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपेड़ से लटका मिला युवक-युवती का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
    Next Article लॉज में फंदे से लटका मिला रेलकर्मी की लाश, विभागीय कार्रवाई का कर रहा था सामना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    झारखंड

    जामताड़ा में तीन साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद

    June 19, 2026
    झारखंड

    गिरिडीह: योग दिवस से पहले डीसी-एसपी ने किया योगाभ्यास, तैयारियां जोरों पर

    June 19, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BREAKING : झारखंड के 24 जिलों के एसपी और एटीएस अब करेंगे 13 इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया की तलाश, स्पेशल जांच की ओर से 13 ड्रग्स माफिया को लेकर किया गया है अलर्ट

    July 14, 2026

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.