Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»पेड़ से लटका मिला युवक-युवती का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
    झारखंड

    पेड़ से लटका मिला युवक-युवती का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

    Team JoharBy Team JoharFebruary 10, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर : दलमा पहाड़ी से सटे कालाझोर गांव में युवक और युवती का शव बरामद किया गया है । गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद MGM थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों की लाश एक साथ फंदे के सहारे पेड़ से लटक रही थी। इनकी पहचान कुश सिंह और रानी सिंह के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब तक दोनों की मौत कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शव को देखने से लग रहा है कि दोनों ने फांसी लगातार आत्महत्या कर ली है।

    गांव के लोग दावा कर रहे हैं कि दोनों की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।बताया जा रहा है कि सुबह गांव के कुछ लोग लकड़ी चुनने के लिए जंगल की ओर जा रहे थे। इस दौरान युवक और युवती के शव को पेड़ से लटकते हुए देखा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। दोनों परिवारों के लोग भी मौके पर पहुंची। थोड़ी देर में यह खबर पूरे गांव में फैल गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई थी।

    MGM थाना प्रभारी मिथलेश सिंह ने बताया घटना की जांच की जा रही है। ग्रामीणों और मृतकों के स्वजनों से पूछताछ के बाद ही मामले की सही जानकारी मिल सकती है। बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच चल रहे प्रेम संबंध में यह घटना घटी है। दोनों कालाझोर गांव के ही रहने वाले थे।रीना सिंह के पिता समीर सिंह ने बताया कि कुश और रीना के बीच कई महीने से प्रेम संबंध चल रहा था। उन लोगों ने शादी का प्रस्ताव कुश के घर पर दिया था। लेकिन लड़के के परिवार के लोग शादी के लिए तैयार नहीं थे।

    उन्होंने बताया कि उनकी बेटी रीना सिंह बुधवार की शाम 4:00 बजे से घर पर नहीं थी। इस पर उन्होंने तलाश शुरू की। रीना सिंह के मामा दिलीप सिंह को शाम 5:00 बजे फोन किया गया। उन्होंने कहा कि रीना घर पर है। इसके बाद कब क्या हो गया। कुछ पता नहीं। उन्होंने बताया कि अक्सर रीना अपने मामा के घर जाती थी। वहीं रात को रहती थी। इस वजह से वह परेशान नहीं हुए। सुबह मौत की खबर मिली। दोनों के गले में धोती का फंदा पड़ा हुआ था। MGM थाना पुलिस फिलहाल मामले को आत्महत्या मान रही है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहिजाब विवाद पर FB में टिप्पणी को लेकर शिकायत, गिरफ्तारी की मांग
    Next Article नाले के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : झारखंड के 24 जिलों के एसपी और एटीएस अब करेंगे 13 इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया की तलाश, स्पेशल जांच की ओर से 13 ड्रग्स माफिया को लेकर किया गया है अलर्ट

    July 14, 2026
    खेल-सिनेमा

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BREAKING : झारखंड के 24 जिलों के एसपी और एटीएस अब करेंगे 13 इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया की तलाश, स्पेशल जांच की ओर से 13 ड्रग्स माफिया को लेकर किया गया है अलर्ट

    July 14, 2026

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.