Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»JJMP प्रतिबंधित नक्सली संगठन और लातेहार पुलिस के बीच मुठभेड़, 135 राउंड गोलियां चलीं, कैंप में सामान छोड़कर भागा दस्ता
    झारखंड

    JJMP प्रतिबंधित नक्सली संगठन और लातेहार पुलिस के बीच मुठभेड़, 135 राउंड गोलियां चलीं, कैंप में सामान छोड़कर भागा दस्ता

    Team JoharBy Team JoharFebruary 10, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहार: छिपादोहर थाना क्षेत्र के मगरदाहा जंगल में पुलिस और उग्रवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें दोनों तरफ से करीब 135 राउंड फायरिंग हुई है। उग्रवादियों की संख्या करीब 30 से 35 के बीच बताई जा रही। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को भारी पड़ते देखकर उग्रवादी अपना कैंप छोड़कर फरार हो गए। सुरक्षा बलों को घटनास्थल से जूते, कंबल, प्लास्टिक समेत दैनिक उपयोग में आने वाले कई सामान मिले हैं। बताया जा रहा है कि कुछ उग्रवादियों के घायल होने की सूचना है।

    हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि सर्किल इंस्पेक्टर चंद्रशेखर चौधरी, थाना प्रभारी निवास सिंह,लातेहार थाने के बबलू कुमार मनिका थाना प्रभारी शुभम दुबे,छिपादोहर थाना प्रभारी कासिम महली जवानों के साथ जंगल इलाके में सर्च अभियान चला रहे थे। इसी दौरान बुधवार की शाम सुरक्षा बलों का सामना JJMP के उग्रवादियों से हो गया। पुलिस को अपने करीब आते हुए देखकर उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलाईं। सुरक्षा बल उग्रवादियों के कैंप के पास तक पहुंच गए थे। इसके बाद उग्रवादी मौके से फरार हो गए।

    थाना प्रभारी श्रीनिवास सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को जानकारी प्राप्त हुई थी कि छिपादोहर थाना क्षेत्र में JJMP का एक दस्ता मगरदाहा जंगल में रुका हुआ है। यह दस्ता किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इसे विफल करने के लिए सुरक्षा बलों की ओर से सर्च अभियान शुरू किया गया था।

    naxal
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमकान बंटवारे को लेकर देवरानी और जेठानी में खूनी विवाद, एक ने दूसरे को पीट-पीटकर मार डाला
    Next Article हिजाब विवाद पर FB में टिप्पणी को लेकर शिकायत, गिरफ्तारी की मांग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : करमा पूजा के बाद पलामू में मातम, 5 की मौत, एक लापता; 9 साल में 33 लोगों की जान गई

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज : मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने ली शपथ

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026
    Latest Posts

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.