Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 10:26 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पुलिस ने किया लूट कांड का खुलासा, 6 अपराधी गिरफ्तार
    झारखंड

    पुलिस ने किया लूट कांड का खुलासा, 6 अपराधी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharFebruary 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर : आजादनगर स्थित केरला पब्लिक स्कूल के पास गत 15 जनवरी को दवाई दुकानदार हाजी खलीलुल हक से पिस्टल दिखाकर स्कूटी और मोबाइल की लूट के मामले का खुलासा हो गया है। इस घटना को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इसकी पहचान हयातनगर निवासी मो. रियाज उर्फ रियाज खान, शाहिद अली, बिरसानगर जोन नंबर 6बी निवासी सुरज लोहार, बारीडीह निवासी विकास सिंह उर्फ विकेश, शाहिल जेवियर्स और भुइयाडीह निवासी कुंदन सिंह के रूप में की गई है।

    पुलिस ने इनकी निशानदेही में घटना में अपराधियों की ओर से छिनतई की गई स्कूटी के अलग-अलग हिस्से और मोबाइल बरामद किए हैं। दरअसल इस पूरे कांड का खुलासा अपराधियों की ओर से तैयार की गई झूठी कहानी की जांच से हो गया। बीते दिनों बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमना डैम के पास रियाज पर फायरिंग का मामला सामने आया था।

    मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने रियाज से पूछताछ की। जिसमें रियाज ने पुलिस को बताया कि उस पर हत्या का मामला चल रहा था। गवाहों को फंसाने के लिए उसने खुद से गोली चलाकर अपने आप को घायल किया था। पुलिस को चकमा देने के लिए मनगढंत कहानी बनाई थी। पुलिस को बताया कि पहले उसने उलीडीह थाना क्षेत्र से एक बाइक लूट की। फिर उसी बाइक का इस्तेमाल मानगो आजादनगर में लूट की घटना को अंजाम के लिए किया।

    किसी को उस पर शक न हो। इसके लिए खुद को घायल कर अस्पताल में भर्ती हो गया। आरोपी ने बताया कि दवा दुकानदार से छिनतई की गई स्कूटी के अलग-अलग हिस्से को अलग-अलग लोगों को बेच दिया। पुलिस ने स्कूटी का कुछ हिस्सा विकास सिंह उर्फ विकेश, कुंदन सिंह और सूरज लोहार की दुकान से बरामद किया। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleग्रामीण का शव फंदे से लटकता हुआ मिला, पत्नी के साथ ससुराल आया था
    Next Article दुमका पुलिस का दीप श्रीवास्तव की मौत खुलासा, नशे की हालात में छत से गिरा था

    Related Posts

    खूंटी

    बनई नदी का जलस्तर बढ़ा, खूंटी-सिमडेगा का संपर्क टूटा, वैकल्पिक मार्गों से आवागमन की दी जा रही सलाह

    June 19, 2025
    झारखंड

    शराब घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई, कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को ACB ने किया अरेस्ट

    June 19, 2025
    खूंटी

    तेज बारिश में मिट्टी धंसने से दो स्कूली बच्चे कुंआ में समाए, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    June 19, 2025
    Latest Posts

    बनई नदी का जलस्तर बढ़ा, खूंटी-सिमडेगा का संपर्क टूटा, वैकल्पिक मार्गों से आवागमन की दी जा रही सलाह

    June 19, 2025

    उत्तर-दक्षिण बिहार को जोड़ेगा बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा पुल, DM ने दिये निर्देश

    June 19, 2025

    शराब घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई, कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को ACB ने किया अरेस्ट

    June 19, 2025

    बिहटा एयरपोर्ट विस्तार के लिए यहां से ली जाएगी जमीन

    June 19, 2025

    गर्भवती महिला की संदिग्ध मौ’त, ससुराल वाले फरार

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.