Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»राँची नगर निगम की टीम अपर बाजार में दुकानों को सील करने पहुंची, व्यसायियों का विरोध प्रदर्शन
    झारखंड

    राँची नगर निगम की टीम अपर बाजार में दुकानों को सील करने पहुंची, व्यसायियों का विरोध प्रदर्शन

    Team JoharBy Team JoharFebruary 1, 2022Updated:February 1, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः राजधानी रांची अपर बाजार के 29 दुकानों को रांची नगर निगम की ओर से दुकान सील करने का नोटिस के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गयी है. इसके बावजूद 72 घंटे में सभी प्रतिष्ठानों को सील करने के लिए नगर निगम की टीम अपर बाजार पहुंची. लेकिन टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा. रांची विधायक सीपी सिंह समेत झामुमो नेता महुआ मांझी भी विरोध में व्यवसायियों के साथ धरने पर बैठ गए.

    इस दौरान उन्होंने कहा किसी भी हाल में रांची नगर निगम का यह फरमान अपर बाजार की दुकानों में लागू नहीं होने दिया जाएगा. रांची अपर बाजार दुकान सील करने पहुंची रांची नगर निगम की टीम का लोगों ने विरोध किया है. जानकारी के अनुसार 28 जनवरी को रांची नगर निगम की ओर से एक नोटिस जारी किया गया था. इसमें कहा गया है कि अपर बाजार में कई प्रतिष्ठानों का नक्शा पास नहीं होने पर वर्ष 2019 में अवैध निर्माण का मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में नगर आयुक्त की ओर से 27 जुलाई 2021 को अवैध निर्माण तोड़ने का आदेश भी दिया गया है. मामले को लेकर अपीलीय प्राधिकार की ओर से कोई रोक नहीं लगाई गयी है.

    इसलिए 72 घंटे में सभी प्रतिष्ठानों को सील कर दिया जाएगा और इसी निर्देश के तहत नगर निगम की टीम मंगलवार को पुलिस दलबल के साथ अपर बाजार पहुंची. इस दौरान व्यवसायियों के साथ-साथ स्थानीय नेताओं के विरोध का सामना रांची नगर निगम टीम को करना पड़ा. रांची अपर बाजार के कामधेनु कॉम्प्लेक्स सहित अन्य प्रतिष्ठानों ने झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है. नगर निगम की ओर से इनका नक्शा पास नहीं होने का हवाला देते हुए नोटिस जारी कर दिया गया है. याचिका में कहा गया है कि जब यह मामला अपीलीय प्राधिकार में लंबित है तो नगर निगम की ओर से की जाने वाली कार्रवाई न्याय संगत नहीं है.

    इसलिए नगर निगम के आदेश को निरस्त किया जाए. फिलहाल मामला अदालत के पक्ष में है और नगर निगम की टीम दुकानों को सील करने के लिए अपर बाजार पहुंची थी. इस मौके पर सीपी सिंह ने कहा कि किसी भी हाल में इन दुकानों को सील नहीं करने दिया जाएगा. वह व्यवसायियों के साथ हमेशा से खड़े थे और खड़े रहेंगे. दूसरी ओर झामुमो नेता महुआ मांझी ने भी व्यवसायियों के समर्थन में बातें कही हैं.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअंग्रेज यादव हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
    Next Article सड़क किनारे ग्रामीण विकास विभाग में प्रधान लिपिक के पद पर कार्यरत युवक की मिली लाश, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.