Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मुठभेड़ में शहीद पुलिस कर्मियों का पेट काटकर बम प्लांट करने वाला नक्सली गिरफ्तार, वर्ष 2013 में लातेहार में हुआ था मुठभेड़
    झारखंड

    मुठभेड़ में शहीद पुलिस कर्मियों का पेट काटकर बम प्लांट करने वाला नक्सली गिरफ्तार, वर्ष 2013 में लातेहार में हुआ था मुठभेड़

    Team JoharBy Team JoharFebruary 1, 2022Updated:February 1, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    वर्ष 2013 में लातेहार में हुए मुठभेड़ में शहीद पुलिस वालों के पेट में बम प्लांट करने वाला नक्सली सुशील राम उर्फ रितेश उर्फ नितेश समेत दो लोगों को गढ़वा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह 12 सालों तक नक्सली संगठन में सक्रिय रहा। शीर्ष नक्सली नेता प्रशांत बोस व अरविंद का सहयोगी भी रह चुका है। लातेहार जिले के कटिया जंगल में मुठभेड़ में शहीद पुलिस कर्मियों के पेट में बम प्लांट करने में वह भी शामिल रहा है। SP अंजनी कुमार झा ने बताया कि सुशील पलामू के पांडू थाना क्षेत्र के ढांचाबार गांव का रहने वाला है। वह 2010 और 2013 में हुई नक्सली घटनाओं में जेल जा चुका है।

    फिलहाल वह खुद का भारतीय पब्लिक कम्युनिस्ट पार्टी नामक आपराधिक संगठन चला रहा था। पुलिस ने उसे कांडी थाना क्षेत्र के नाऊ भिलमा निवासी दशरथ राम के घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दशरथ को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस को बताई घटना की पूरी कहानी पकड़े गए नक्सली ने पुलिस को वर्ष 2013 में हुई घटना की पूरी कहानी बयां की। बताया कि पुलिस कर्मियों के पेट में बम रखने के पीछे दूसरे सुरक्षा कर्मियों को नुकसान पहुंचाने की मंशा था। नक्सलियों को अंदेशा था कि शव उठाने से लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाने तक के बीच कहीं न कहीं बड़ा विस्फोट हो जाएगा।

    गढ़वा और लातेहार में 12 से अधिक मामले दर्ज हैं
    संगठन के छह सदस्यों खुस्तर अंसारी, नीतीश यादव, उपेंद्र सिंह, सैयदा हुसैन, सुचित कुमार और चंद्रदेव गौड़ को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। सुशील की निशानदेही पर एक दे’शी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, ग्राइंडर मशीन, फोन, बाइक, रुपए आदि बरामद किए गए हैं। उसके खिलाफ गढ़वा व लातेहार में 12 से अधिक मामले दर्ज हैं।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article1 फरवरी का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article अंग्रेज यादव हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.