Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड के विधानसभा चुनाव में रांची के व्यवसायी हवाला के जरिये राजनेताओं को पहुंचायेंगे 300-425 करोड़
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के विधानसभा चुनाव में रांची के व्यवसायी हवाला के जरिये राजनेताओं को पहुंचायेंगे 300-425 करोड़

    Team JoharBy Team JoharOctober 3, 2019Updated:October 3, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • लोकसभा चुनाव में हवाला के जरिये विभिन्न राजनितिक दलों को पहुचा चुके हैं 325 करोड़

    रांची: राजधानी और झारखंड के कुछ व्यवसायी झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले झारखंड के प्रमुख राजनीतिक पार्टियों को हवाला के जरिये 300- 425 करोड़ तक पहुंचाने वाले हैं। इस बात की जानकारी पुलिस मुख्यालय एडीजी अभियान मुरारी लाल मीणा को मेल के जरिये प्राप्त एक शिकायत से मिली है। शिकायत के आधार पर एडीजी ने मामले में रांची रेंज के डीआइजी एवी होमकर और सीआइडी को जांच का आदेश दिया है। सीआइडी के आर्थिक शाखा ने इस पूरे मामले की जांच भी शुरु कर दी है। जिन सात बड़े व्यवसायी पर आरोप लगा है। उनमें पंकज पोद्दार, पुनीत पोद्दार, अरुण राजगडि़या, राजेश केडिया, अतीर डालमिया, अरविंद डालमिया, ऋषभ राजगडि़या शामिल है।

    पुलिस मुख्यालय को क्या मिला है शिकायत

    15 सितंबर को झारखंड पुलिस मुख्यालय के वेबसाइट पर एक ईमेल प्राप्त हुआ था। जिसमें रांची के बड़े व्यवसायी(कपड़ा और गाड़ी) से जुड़े लोगों पर जीएसटी व सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने और हवाला कारोबार से जुड़े होने का आरोप लगाया गया था। ई मेल में इस बात का भी जिक्र है कि लोकसभा चुनाव के पहले अप्रैल महीने में झारखंड के ग्रामीण इलाकों में सभी राजनीतिक दलों को कुल 122 करोड़ की फंडिंग हवाला रैकेट से की गई।

    अंगारा कुरियर व टीओडीआई एंड कंपनी का सहारा

    ई मेल में इस बात का भी जिक्र है कि हवाला से जुड़े लोगों ने अंगारा कुरियर व टीओडीआई एंड कंपनी कोलकाता का सहारा लिया। सात बड़े कारोबारी का नाम और मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है। जिसमें दो सगे व्यवसायी बंधुओं से पूछताछ में इसका बड़ा खुलासा हो सकता है। हवाला से पैसे लाने के लिए कर्मचारियों के इस्तेमाल की भी शिकायत की गई है।

    क्या कहना है हवाला कारोबार से जुड़े कारोबारी का

    1. इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। जांच टीम अपनी कार्रवाई करें। हवाला से कोई तालुकात नहीं है। पंकज पोद्दार, व्यवसायी
    2. चुनाव में न तो किसी को पैसा दिया है। न ही हवाला से हमारा कोई कारोबार जुड़ा है। इस बारे में कोई जानकारी मुझे नहीं है। पुनीत पोद्दार, व्यवसायी
    3. हवाला कारोबार से कोई संबंध नहीं हैं। ना ही कोई पैसा किसी राजनितिक पार्टी को दिया है। टीम अपनी जांच करें। राजेश केडिया, व्यवसायी
    4. मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं अपने पार्टनर से बातचीत करता हूं। हवाला कारोबार के बारे में कोई जानकारी नहीं है। अरुण राजगडि़या, व्यवसायी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा में शामिल हुए शशि भूषण मेहता, सुचित्रा के बेटों ने किया विरोध तो मंच से नीचे फेंका, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    Next Article झारखंड में जल्द बनेगी रूरल इंडस्ट्री पॉलिसी, देश और दुनिया में है बांस उत्पादों की मांग : रघुवर दास

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026
    क्राइम

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, खियांग्ते गिरफ्तार हों- बीजेपी

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी प्रकरण : झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में CID की छापेमारी, बिचौलिया और टीडीपीएल कर्मचारी की तलाश तेज

    August 3, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026

    यूपी : केशव प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, ‘मदरसा आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है’

    August 3, 2026

    ‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.