Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत, बाइक पर बैठकर जा रहे थे मामा के घर, ट्रेलर ने मारी टक्कर
    झारखंड

    दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत, बाइक पर बैठकर जा रहे थे मामा के घर, ट्रेलर ने मारी टक्कर

    Team JoharBy Team JoharJanuary 27, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोडमरा : बुधवार की शाम दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। धटना चंदवारा थाना क्षेत्र में रांची- पटना मुख्य मार्ग पर उरवां मोड़ ओवरब्रिज के पास हुई। बताया जा रहा है कि चतरा मयूरहंड निवासी उमेश पासवान अपने दो बच्चों और पत्नी को लेकर बाइक से लेकर अपने ससुराल तिलैया बस्ती जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया।

    हादसे में बाइक सवार चारों लोग जमीन पर गिर गए। इसमें दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्चों की पहचान 7 वर्षीय उमंग कुमार तथा 5 वर्षीय उज्जवल कुमार के रूप में की गई है। घटना में मां चंपा देवी व पिता उमेश पासवान को भी चोट आई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इस दौरान जगह-जगह रास्ते बाधित किए गए हैं। बुधवार की सुबह एक ट्रक डायवर्सन को नजरंदाज कर बंद रास्ते के बीचो-बीच घुस गया। वाहन इस रास्ते में फंस गया।

    पुलिस प्रशासन ने इसे रास्ते से नहीं हटाया। शाम को ट्रक को देखकर एक ट्रेलर भी डायवर्सन छोड़कर गलत रास्ते में चला गया। चालक को जब इसका अंदाजा हुआ तो वह वाहन को वापस मोड़ कर निकलने की कोशिश कर रहा था।इसी दौरान अंधेरा होने के कारण पीछे आ रही मोटरसाइकिल पर चालक की नजर नहीं पड़ी। ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान यह हादसा हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लापरवाही का आरोप लगाते हुए रांची- पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को समझाकर रास्ते से हटाने का प्रयास किया गया। इस दौरान लंबा जाम लग गया।

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में नक्सली बंद को लेकर हाई अलर्ट, नक्सल प्रभावित इलाकों में चल रहा सर्च अभियान
    Next Article कोल माइंस के लिए सड़क बनाने पर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, दो JCB मशीनों को खदेड़ा,चालक को पीटा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.