Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पंडरा थाना के चौकीदार की जमीन पर कब्जा करने आए तीन अपराधी गिरफ्तार, दो देसी कट्टा और एक लाइसेंसी राइफल बरामद
    झारखंड

    पंडरा थाना के चौकीदार की जमीन पर कब्जा करने आए तीन अपराधी गिरफ्तार, दो देसी कट्टा और एक लाइसेंसी राइफल बरामद

    Team JoharBy Team JoharJanuary 6, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राजधानी रांची में जमीन पर कब्जे को लेकर लगातार अपराधी सक्रिय हैं. ताजा मामला रांची के पंडरा इलाके का है. जहां पंडरा थाना के चौकीदार की जमीन पर ही हथियार के बल पर कब्जा करने की कोशिश की गई. हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक पूर्व सैनिक सहित तीन अपराधियों को हथियार के साथ धर दबोचा.

    रांची के पंडरा ओपी में कार्यरत चौकीदार वीरेंद्र गोप की जमीन पर कुछ हथियारबंद अपराधियों ने बुधवार को कब्जा करने की कोशिश की. मामले की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी चिंटू कुमार दल बल के साथ जमीन पर पहुंचे. जहां तीन की संख्या में अपराधी पुलिस को देखकर भागने लगे. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तीनों को खदेड़ कर धर दबोचा.

    तलाशी के दौरान दो लोगों के पास से देसी कट्टा और एक के पास से एक लाइसेंसी राइफल बरामद किया गया. जमीन पर अवैध हथियार के बल पर कब्जा करने के आरोप में पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में बिंगा मिंज, पंचू मिंज और आर्मी से रिटार्यड जवान अधनु मिंज है. जिसके पास से हथियार बरामद किया गया है. बिंगा मिंज और पंचू मिंज दोनों सगे भाई हैं.

    आर्मी से रिटायर्ड अधनु तिर्की के पास से पुलिस ने राइफल बरामद किया है. हालांकि अभी तक उस राइफल का लाइसेंस पुलिस को उपलब्ध नहीं हो पाया है. पुलिस लाइसेंस के संबंध में जांच कर रही है.

    कई वर्षों से चल रहा विवाद

    पंडरा ओपी प्रभारी चिंटू कुमार ने बताया कि इस जमीन को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा है. मामला फिलहाल न्यायालय में लंबित है. इसके बावजूद इस पर कब्जा करने की कोशिश दूसरे पक्ष के द्वारा की जा रही थी. जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. छापेमारी के दौरान मौके पर कई अन्य लोग भी मौजूद थे, जो पुलिस को देख कर भाग खड़े हुए. लेकिन तीन को धर दबोचा गया. जिनके पास से दो अवैध हथियार और एक लाइसेंसी राइफल बरामद किया गया है.

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड चुनाव आयोग ने जारी की 2022 का नया वोटर लिस्ट, मतदाताओं की संख्या में रेकॉर्ड वृद्धि
    Next Article मुर्गा बेचने वाले युवक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

    Related Posts

    क्राइम

    डायन के नाम पर हिंसा : सितंबर में फिर तीन घटनाएं, 12 साल में 269 मौतों का रिकॉर्ड

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : भारी बारिश के कारण रांची में कल बंद रहेंगे KG से 12वीं तक के स्कूल

    September 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड : झारखंड पुलिस की मिशन मुस्कान से मिली 1,114 लोगों मिली खुशियां, CEIR पोर्टल से बरामद हुए खोए मोबाइल

    September 25, 2026
    झारखंड

    झारखंड : बड़कागांव में 80 टीबी मरीजों को पोषण किट, इलाज के साथ खान-पान पर भी जोर

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिए निर्देश, सहियाओं को मिलेंगे टैब और होगी डॉक्टरों की भर्ती

    September 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड में हुई अबतक की सबसे बड़ी डकैती, 33 करोड़ का सोना और 42 लाख कैश लूटकर फरार हुए बदमाश

    September 25, 2026
    Latest Posts

    डायन के नाम पर हिंसा : सितंबर में फिर तीन घटनाएं, 12 साल में 269 मौतों का रिकॉर्ड

    September 26, 2026

    झारखंड : भारी बारिश के कारण रांची में कल बंद रहेंगे KG से 12वीं तक के स्कूल

    September 25, 2026

    झारखंड : झारखंड पुलिस की मिशन मुस्कान से मिली 1,114 लोगों मिली खुशियां, CEIR पोर्टल से बरामद हुए खोए मोबाइल

    September 25, 2026

    सीएम सम्राट चौधरी पर पॉक्सो एक्ट के तहत हो कार्रवाई : तेजस्वी यादव

    September 25, 2026

    झारखंड : बड़कागांव में 80 टीबी मरीजों को पोषण किट, इलाज के साथ खान-पान पर भी जोर

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.