Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Aug, 2025 ♦ 9:15 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चक्रधरपुर में पूर्व विधायक गुरुचरण नायक से मिलने जा रहे भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी के काफिले को पुलिस ने रोका, कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम
    झारखंड

    चक्रधरपुर में पूर्व विधायक गुरुचरण नायक से मिलने जा रहे भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी के काफिले को पुलिस ने रोका, कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम

    Team JoharBy Team JoharJanuary 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पश्चिमी सिंहभूम: गोइलकेरा में नक्सली हमले का शिकार हुए मनोहरपुर के पूर्व भाजपा विधायक गुरुचरण नायक के 2 अंगरक्षकों की मौत के बाद झारखंड की राजनीति गरमा गई है। बुधवार को पूर्व विधायक से मुलाकात के लिए रांची से पश्चिमी सिंहभूम पहुंचे भाजपा विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के काफिले को पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए रोक दिया। चक्रधरपुर थाने के पहले ही मरांडी का काफिला रोका गया। इससे पार्टी के कार्यकर्ता भड़क गए।

    पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के रवैये के खिलाफ सड़क पर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। प्रशासन की ओर से कहा गया कि वह पूर्व विधायक को चक्रधरपुर ही बुला देंगे। यहीं मुलाकात हो जाएगी। इसके बाद स्थिति और बिगड़ गई। बाबूलाल मरांडी ने DGP को फोन लगाकर स्थिति की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने यूटर्न लेते हुए काफिले को आगे जाने की अनुमति प्रदान कर दी।

    मरांडी ने राज्स सरकार को निशाने पर लिया
    काफिला रोके जाने के बाद बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार को निशाने पर लिया। कहा कि हेमंत सोरेन सरकार को यह बताना चाहिए कि क्या पश्चिमी सिंहभूम के 5 प्रखंडों में सरकार का राज नहीं चल रहा है। क्या इन इलाकों में पुलिस कानून लागू नहीं करा पा रही है। क्या इन इलाकों में नक्सलियों का राज चल रहा है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अगर वह दिन के समय सड़क से इन क्षेत्रों में नहीं जा सकते तो फिर इन इलाकों में रहने वाले लोगों का जीवन कैसे गुजर रहा है। इस पर विचार किया जाना चाहिए। इनमें सोनुवा, मनोहरपुर, गोइलकेरा, गुदड़ी तथा बंदगांव शामिल हैं। काफिला रोकने की सूचना के बाद सोनुवा में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रास्ता जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने काफिले को आगे जाने की अनुमति प्रदान कर दी।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांके विधायक समरी लाल RIMS में हुए भर्ती, कोरोना संक्रमित होने का शक
    Next Article खूंटी में एक जनवरी से लापता दास मुंडा का शव जंगल से बरामद, टांगी से मारकर हत्या का आशंका

    Related Posts

    झारखंड

    डीआईजी नौशाद आलम की भावुक श्रद्धांजलि, कहा- आप नहीं रहे, लेकिन आपकी सीख मेरी आत्मा में गूंज रही है…

    August 5, 2025
    चतरा

    TSPC उग्रवादी मनोज तिग्गा गिरफ्तार, AK-47 की 83 जिंदा गोलियां बरामद

    August 5, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    CM हेमंत सोरेन ने दी पिता शिबू सोरेन को मुखाग्नि, रो पड़ा पूरा नेमरा गांव

    August 5, 2025
    Latest Posts

    डीआईजी नौशाद आलम की भावुक श्रद्धांजलि, कहा- आप नहीं रहे, लेकिन आपकी सीख मेरी आत्मा में गूंज रही है…

    August 5, 2025

    TSPC उग्रवादी मनोज तिग्गा गिरफ्तार, AK-47 की 83 जिंदा गोलियां बरामद

    August 5, 2025

    CM हेमंत सोरेन ने दी पिता शिबू सोरेन को मुखाग्नि, रो पड़ा पूरा नेमरा गांव

    August 5, 2025

    रास्ते पर नहीं थी जगह, पगडंडियों से घाट पहुंचे गुरुजी के समर्थक

    August 5, 2025

    रोड एक्सी’डेंट में पुलिस जवान की मौ’त, पत्नी घायल

    August 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.