Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर फुटबॉल मैच के दौरान नक्सलियों ने किया हमला, दो अंगरक्षकों की हत्या की
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर फुटबॉल मैच के दौरान नक्सलियों ने किया हमला, दो अंगरक्षकों की हत्या की

    Team JoharBy Team JoharJanuary 4, 2022Updated:January 4, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के झीलरुवां में मंगलवार की शाम नक्सलियों ने मनोहरपुर के पूर्व भाजपा विधायक गुरुचरण नायक पर हमला कर दिया। इस हमले में पूर्व विधायक की जान बाल-बाल बची। जैसे ही नक्सलियों ने हमला किया एक बॉडीगार्ड के साथ किसी तरह पूर्व विधायक घटना स्थल से निकलने में सफल रहे। सोनुआ थाना पहुंच कर उन्होंने पुलिस को पूरी जानकारी दी। नक्सलियों ने जिस समय हमला किया उस समय पूर्व विधायक के साथ तीन बॉडीगार्ड थे. एक बॉडीगार्ड पूर्व विधायक को सुरक्षित निकालने में सफल रहा. वहीं दो बॉडीगार्ड नक्सलियों के घेराबंदी में फस गए। दोनों बॉडीगार्ड को नक्सलियों ने कब्जे में ले लिया। अबतक दोनों बॉडीगार्ड को लेकर सूचना नहीं मिली है. आशंका जताई जा रही है कि नक्सलियों ने बॉडीगार्ड से हथियार लूट लिया होगा, अब तक दोनों बॉडीगार्ड नक्सलियो के कब्जे में है ऐसा पुलिस का मानना है। पूर्व विधायक गुरुचरण नायक एक फुटबॉल टूनार्मेंट के समारोह में भाग लेने के लिए गए थे। इसकी सूचना पहले से नक्सलियों को थी। अचानक नक्सलियों ने हमला कर दिया। खेल मैदान के आसपास नक्सली पहले से घात लगाए बैठे हुए थे। जैसे ही पूर्व विधायक भीड़ से बाहर निकले, उन पर नक्सलियों ने हमला कर दिया।
    मालूम हो कि इससे पहले भी विधायक रहने के दौरान नक्सलियों के हमले में गुरुचरण बचे थे। पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर प्रखंड में एक स्कूल भवन के उद्घाटन व सड़क का शिलान्यास करने गए गुरुचरण पर एक घंटे के अंदर दो बार हमला किया गया था। विधायक की सुरक्षा में साथ गई पुलिस के साथ नक्सलियों की करीब डेढ़ घंटे तक फायरिंग हुई थी।हमले की पहली घटना आनंदपुर प्रखंड के नक्सल ग्रस्त हरता गांव में हुई थी। दूसरी बार खटांगबेड़ा गांव में नक्सलियों ने हमला किया था। गुरुचरण नायक हरता गांव में स्कूल भवन का उद्घाटन करने व बच्चों को पुरस्कार वितरित करने के बाद भाषण दे रहे थे कि अचानक समीप के जंगल से फायरिंग की आवाज सुनाई दी। एक के बाद एक आठ फायरिंग की आवाज सुनते ही विधायक को खतरे का आभास हुआ और वे भाषण बंद कर पैदल ही सुरक्षाकर्मियों के साथ खटांगबेड़ा गांव की ओर निकल गए थे।

    Jharkhand news naxal
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलालू प्रसाद की मामले की सुनवाई कर रहे जज हुए कोरोना संक्रमित, सुनवाई 3 दिन तक टली
    Next Article गुमला में वृद्ध महिला की घर में मिली लाश, हत्या की आशंका

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    Latest Posts

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.