Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 12:49 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»धर्म/ज्योतिष»बाबा बासुकीनाथ के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, सुरक्षा के इंतजाम कड़े
    धर्म/ज्योतिष

    बाबा बासुकीनाथ के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, सुरक्षा के इंतजाम कड़े

    Team JoharBy Team JoharJanuary 1, 2022Updated:January 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमकाः नव वर्ष 2022 का आगाज हो गया है. लोग अपने-अपने ढंग से इस दिन को यादगार बनाने में जुटे हैं तो तमाम लोग समस्याओं के निजात और तरक्की के लिए ईश्वर की कृपा के लिए पूजा-अर्चना में जुटे हैं. सुबह से ही श्रद्धालुओं का बाबा बासुकीनाथ के दरबार में आने का सिलसिला शुरू हो गया था. लोग यहां आ रहे हैं और पूजा अर्चना कर नए साल को सुख-समृद्धि वाला साल बनाने का आशीर्वाद मांग रहे हैं. इसके लिए विश्व प्रसिद्ध बाबा बासुकीनाथ धाम मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं.

    इससे पहले बासुकीनाथ धाम स्थित नागनाथ की पूजा अर्चना से नववर्ष की शुरुआत करने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया. बासुकीनाथ धाम मंदिर पहुंचे दुमका के अनुमंडल पदाधिकारी महेश्वर महतो ने बताया कि कोविड 19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके श्रद्धालुओं को संस्कार मंडप होते हुए हाथी द्वार से प्रवेश कराया जाएगा तथा सिंह द्वार से निकास कराया जाएगा. श्रद्धालु सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाकर भोलेनाथ को जल अर्पित करेंगे. एसडीओ ने नव वर्ष पर बासुकीनाथ आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि जो कोरोना टीका की दोनों डोज नहीं ले पाए हैं वो पूजा अर्चना करने न आएं.

    शनिवार को नव वर्ष 2022 के मद्दनजर उमड़ी भीड़ को लेकर पुलिस प्रशासन ने मंदिर के आसपास चाक-चौबंद व्यवस्था रखी है. जिस प्रकार नए वर्ष के आगमन से पूर्व राज्य में कोरोना की रफ्तार बढ़ी है ऐसे में नव वर्ष के आगमन पर श्रद्धालु एवं स्थानीय दुकानदार बाबा से कोरोना संकट से पूरे विश्व को उबारने की कामना कर रहे हैं.

    Religion News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में लौटी कनकनी, 4 जनवरी तक रांची समेत राज्य भर के तापमान में गिरावट जारी रहेगी
    Next Article नव वर्ष 2022 का स्वागतः बाबा मंदिर में श्रद्धालुओ की उमड़ेगी भीड़, क्यू कांप्लेक्स से कतार में लगकर करना होगा जलार्पण

    Related Posts

    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 17 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    June 17, 2025
    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 15 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    June 15, 2025
    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 14 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    June 14, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.