Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»JMM का 12वां महाधिवेशन संपन्न, शिबू सोरेन बने अध्यक्ष, हेमंत सोरेन बने कार्यकारी अध्यक्ष
    झारखंड

    JMM का 12वां महाधिवेशन संपन्न, शिबू सोरेन बने अध्यक्ष, हेमंत सोरेन बने कार्यकारी अध्यक्ष

    Team JoharBy Team JoharDecember 18, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा का 12 वां महाधिवेशन रांची में संपन्न हो गया. महाधिवेशन में एक बार फिर सर्व सम्मति से शिबू सोरेन को पार्टी का केंद्रीय अध्यक्ष और हेमंत सोरेन को कार्यकारी अध्यक्ष चुन लिया गया है. वहीं, केंद्रीय कार्य समिति में विधायक विकास सिंह मुंडा को भी शामिल कर लिया गया. पार्टी के संविधान में संशोधन कर केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य 451 से 351, उपाध्यक्ष 11 से 09, महासचिव 15 से 11, सचिव 25 से 15 कर दिया गया है.

    झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लगातार दसवीं बार शिबू सोरेन को पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया है. जबकि हेमंत सोरेन को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है. रांची के हरमू स्थित सोहराय भवन में शनिवार को JMM के 12वें केंद्रीय महाधिवेशन में यह फैसला सर्वसम्मति से किया गया. हेमंत सोरेन लगातार तीसरी बार पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाये गये हैं. पार्टी की नयी केंद्रीय कमिटी बनाने की शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन को दी गई है.

    तीन साल बाद हुए JMM के महाधिवेशन में झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम के करीब 700 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. दसवीं बार अध्यक्ष चुने जाने के बाद उन्होंने कहा शिबू सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का जन्म आंदोलन की बदौलत हुआ है. राज्य में अब उनकी सरकार है, जिन्होंने आंदोलन कर अलग राज्य बनाया. इस राज्य को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब हमारी है. सरकार को गांवों के विकास की योजनाएं गांव के लोगों से पूछकर बनानी चाहिए. इस दौरान उन्होंने लोगों से शराब नहीं पीने की भी अपील की.

    इस मौके पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पार्टी ने लंबे संघर्ष के बाद राज्य में सरकार बनायी है. इस दौरान पार्टी ने कई उतार चढ़ाव पार्टी देखे. यही कारण है कि राज्य में सरकार बनाने का उन्हें मौका मिला है. लेकिन ये आखिरी मंजिल नहीं है. हम न तो कभी रुकने वाले हैं, न झुकने वाले हैं और न ही थकने वाले हैं.

    हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में 28 से 30 योजनाएं पिछले छह महीने में शुरू हुई हैं. इन योजनाओं की देश भर में चर्चा हो रही है. विपक्षियों के पास कोई मुद्दा नहीं है. हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्हें सत्ता का लोभ नहीं है. अगर उनकी सरकार नहीं होती और विपक्ष सत्ता में होते तो वे राज्य को गटर बना देते.

    12 वें महाधिवेशन में पारित राजनीति प्रस्ताव में जहां भाजपा की नीतियों पर प्रहार किया गया. वहीं, यह बताया गया कि भाजपा कैसे संविधान में दी गयी अधिकार का हनन कर रही है. राजनीतिक प्रस्ताव में राज्य में ओबीसी को 27% आरक्षण का संकल्प दोहराया गया.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची सदर अस्पताल को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने में देरी पर झारखंड हाई कोर्ट नाराज, कंपनी को बताने को कहा कब तक काम पूरा होगा
    Next Article 19 दिसंबर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः पुलिस ने फ्रीज कराए 150 करोड़, 41 करोड़ का ड्रग्स भी जब्त

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः DGP तक गुहार, फिर भी कोर्ट में गवाह पेश नहीं कर सका अभियोजन, अफीम तस्करी केस में तीन आरोपी बरी

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: युवाओं के लिए खुलेगा आसमान, अगले माह से शुरू होगा एयर होस्टेस-ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमंत सोरेन के गांव से देवेंद्र महतो ने शुरू की भर्ती सुधार यात्रा, पहुँचेंगे 24 जिला

    August 24, 2026
    JPSC / JSSC

    ACF और FRO नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI जांच की मांग पर केंद्र, झारखंड सरकार और आयोग को नोटिस

    August 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः पुलिस ने फ्रीज कराए 150 करोड़, 41 करोड़ का ड्रग्स भी जब्त

    August 24, 2026

    झारखंडः DGP तक गुहार, फिर भी कोर्ट में गवाह पेश नहीं कर सका अभियोजन, अफीम तस्करी केस में तीन आरोपी बरी

    August 24, 2026

    झारखंड: युवाओं के लिए खुलेगा आसमान, अगले माह से शुरू होगा एयर होस्टेस-ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण

    August 24, 2026

    झारखंड: हेमंत सोरेन के गांव से देवेंद्र महतो ने शुरू की भर्ती सुधार यात्रा, पहुँचेंगे 24 जिला

    August 24, 2026

    महाराष्ट्रः कैब चलाना है तो मराठी सीखना होगा, जानिये पूरा मामला

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.