Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद में कोविड की दूसरी वैक्सीन लगे बगैर सर्टिफिकेट जारी, लोगों को बैरंग लौटना पड़ा घर
    झारखंड

    धनबाद में कोविड की दूसरी वैक्सीन लगे बगैर सर्टिफिकेट जारी, लोगों को बैरंग लौटना पड़ा घर

    Team JoharBy Team JoharDecember 14, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबादः धनबाद में कोविड की दूसरी वैक्सीन लगे बगैर ही कई लोगों को वैक्सीन लग जाने के मैसेज पोर्टल पर दिख रहे हैं. ऐसे में इन लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लग पा रही है. जब ऐसे लोग दूसरी डोज के लिए वैक्सीनेशन सेंटर पहुंच रहे हैं तो उन्हें दूसरी डोज कंपलीट हो जाने की बात बताई जा रही है. इनके नाम पर पोर्टल सर्टिफिकेट मिल रहा है. नतीजतन ऐसे लोगों को बैरंग लौटना पड़ रही है. इससे आम लोगों के साथ स्वास्थ्यकर्मी और वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन करने वाले आयोजक भी परेशान हैं.

    धनबाद जिले के बैंक मोड़ स्थित गुजराती स्कूल में मारवाड़ी युवा मंच और गुजराती अन्नपूर्णा सेवा समिति द्वारा पिछले आठ महीने से कोविड टीकाकरण केंद्र का संचालन किया जा रहा है. केंद्र में नियमानुसार आयोजक टीकाकरण का कार्य स्वास्थ्यकर्मियों की मदद से कर रहे हैं. लेकिन पिछले पंद्रह दिनों से केंद्र में टीकाकरण में दिक्कत आ रही है.

    दरअसल, कुछ लोग वैक्सीन की दूसरी डोज लेने शिविर पहुंच रहे हैं तो शिविर के स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा उन्हें बताया जा रहा है कि उनकी दूसरी डोज पूरी हो चुकी है. जबकि इन लोगों ने दूसरी डोज नहीं ली है. शिविर में कार्यरत स्वास्थ्यकार्मियों की मानें तो कोविड पोर्टल में दूसरी डोज पूर्व में लिए जाने का प्रमाण पत्र निर्गत दिखाया जा रहा है. इस तकनीकी समस्या से जहां एक ओर लोग तो शिविर संचालन करने वाले लोग भी परेशान हैं. आयोजक सरकार से इसपर ध्यान देने की अपील कर रहे हैं.

    कोविड पोर्टल पर दिख रहा बिहार राज्य के कोविड टीकाकरण का पता

    टीकाकरण केंद्र में टीकाकरण कार्य में लगे एक स्वास्थ्यकर्मी ने बताया कि पिछले 15 दिनों से तकनीकी समस्या आ रही है. दूसरी डोज लोग लिए नहीं है फिर भी कोविड पोर्टल पर प्रमाण पत्र दिखाया जा रहा है, जिस कारण रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रहे न दूसरी वैक्सीन डोज लोगों को दे पा रहे हैं. जबकि रजिस्ट्रेशन एक ही मोबाइल नम्बर से किया जाता है. आखिर इसका मूल कारण क्या है, यह स्वास्थ्य कर्मियों को भी समझ में नहीं आ रहा है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसांसद निशिकांत दुबे की पत्नी को हाई कोर्ट से राहत, जमीन विवाद में FIR रद्द करने का आदेश जारी किया
    Next Article मुख्यमंत्री सोरेन और विभिन्न बैंकों के महाप्रबंधक के साथ बैठक, अनुसूचित जनजाति को बैंकों से लोन दिलाने के लिए सरकार गंभीर

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    Latest Posts

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.