Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Aug, 2025 ♦ 12:09 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»दक्षिणी मेक्सिको में ट्रक हादसे में 53 शरणार्थियों की मौत, 54 अन्य घायल
    विदेश

    दक्षिणी मेक्सिको में ट्रक हादसे में 53 शरणार्थियों की मौत, 54 अन्य घायल

    Team JoharBy Team JoharDecember 10, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मैक्सिको): दक्षिणी मेक्सिको में शरणार्थियों को ले जा रहा एक मालवाहक ट्रक पैदल पार पुल पर बृहस्पतिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई और 54 अन्य घायल हो गए. संघीय अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने बताया कि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, हादसे में 53 लोगों मारे गए और घायलों में तीन की हालत गंभीर है.

    चियापास राज्य के नागरिक सुरक्षा कार्यालय के प्रमुख लुइस मैनुअल मोरेनो ने बताया कि घायलों में से 21 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. दुर्घटना चियापास राज्य की राजधानी की ओर जाने वाले एक राजमार्ग पर हुई. घटनास्थल की तस्वीरों में पीड़ितों को फुटपाथ पर और ट्रक के माल डिब्बे के अंदर देखा जा सकता है. मोरेनो ने बताया कि पीड़ित मध्य अमेरिका के शरणार्थी प्रतीत होते हैं, हालांकि उनकी नागरिकता की अभी पुष्टि नहीं हुई है. हादसे में बच गए कुछ लोगों ने बताया कि वे पड़ोसी ग्वाटेमाला देश के निवासी हैं.

    हादसे में बाल-बाल बचे ग्वाटेमाला के सेल्सो पैचिको ने बताया कि ऐसा लगा कि ट्रक तेज रफ्तार में चल रहा है और फिर शायद शरणार्थियों के वजन से उसका संतुलन बिगड़ गया, जिस कारण वह पलट गया. पैचिको ने बताया कि ट्रक में ग्वाटेमाला तथा होन्डुरास के शरणार्थी थे और शायद आठ से 10 बच्चे भी थे. उन्होंने बताया कि वह अमेरिका जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अब लगता है कि उन्हें ग्वाटेमाला निर्वासित कर दिया जाएगा.

    मोरेनो ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रक में क्षमता से अधिक लोग भरे होने के कारण वह पलट गया और पलटते ही वह स्टील के पैदल पार पुल से टकरा गया. ट्रक में कम से कम 107 लोग सवार थे. इस बीच, ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति एलेजांद्रो जियामाटेई ने ट्वीट किया, ‘चियापास में हुए हादसे से बेहद दुखी हूं और पीड़ितों के परिवार के प्रति एकजुटता व्यक्त करता हूं, जिन्हें हम दूतावास संबंधी हर मदद मुहैया कराएंगे.’

    International news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजैक के नए अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार महतो व डॉ. विनोद सिंह बने उपाध्यक्ष
    Next Article हिंद महासागर में चीनी नौकाओं को अवैध प्रवेश, मछलियां पकड़ते देखे गये

    Related Posts

    विदेश

    निक्की हेली ने कहा, चीन का मुकाबला करने के लिए अमेरिका को भारत जैसे दोस्त की ज़रूरत

    August 21, 2025
    दिल्ली की खबरें

    भारत-चीन संबंधों में नई गर्मजोशी : सीधी उड़ानें, सीमा व्यापार और शांति पर सहमति

    August 20, 2025
    देश

    व्हाइट हाउस का बड़ा बयान : रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए भारत पर लगाए प्रतिबंध

    August 20, 2025
    Latest Posts

    पटना-हाजीपुर के बीच जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, कोच्चि मॉडल पर होगा विकास

    August 21, 2025

    राजधानी में सगा चाचा दिव्यांग भतीजी का करता रहा यौन शोषण, तीन दिन पहले कराया गर्भपात, आरोपी अरेस्ट

    August 21, 2025

    वोटर अधिकार यात्रा में नया जोश, 28 अगस्त को सीतामढ़ी पहुंचेंगे अखिलेश यादव

    August 21, 2025

    विपक्षी दलों के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी कुछ ही देर में दाखिल करेंगे नामांकन

    August 21, 2025

    संसद के मॉनसून सत्र का आज आखिरी दिन, महत्वपूर्ण विधेयकों पर होगी चर्चा

    August 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.