Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 12:50 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद में ट्रेन रद्द होने पर बवाल, ट्रैक पर पानी जमा होने के कारण एलेप्पी स्थगित
    झारखंड

    धनबाद में ट्रेन रद्द होने पर बवाल, ट्रैक पर पानी जमा होने के कारण एलेप्पी स्थगित

    Team JoharBy Team JoharNovember 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद : पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल अंतर्गत धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर रविवार को यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद भारी संख्या में आरपीएफ और जीआरपी के जवान प्लेटफार्म पर पहुंच गए। हंगामे को नियंत्रित करने का प्रयास किया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि धनबाद से चलने वाली एलेप्पी एक्सप्रेस को राउरकेला से आगे रद्द कर दिया गया था। इसके विरोध में यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया।

    रेलवे सूत्रों का कहना है कि आंध्र प्रदेश में रेलवे ट्रैक पर पानी जमा रहने की वजह से ट्रेन को रद्द कर दिया गया । इसकी जानकारी मिलने पर यात्री बेहद नाराज हुए। उन्होंने तत्काल किराया वापसी करने की मांग रेलवे के कर्मचारियों व अधिकारियों से की। रेल के अधिकारी यात्रियों को नियम की जानकारी देने लगे। इससे उनका आक्रोश भड़क गया।

    रेलवे की ओर से दी गई जानकारी
    रेलवे की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि साउथ सेंट्रल रेलवे के रजमपेटा- नन्दालूरु स्टेशनों के बीच बारिश का पानी रेलवे लाईन पर आ जाने से उस खंड में परिचालन बाधित हो गया है। इस लिए गाड़ी संख्या 03352 अलपूंजा- धनबाद स्पेशल अलपूंजा से चलने वाली ट्रेन को रविवार को रद्द कर दी गई है। वहीं ट्रेन संख्या 03351धनबाद- अलपूंजा स्पेशल धनबाद से खुलने वाली ट्रेन को भी स्थगित किया गया है। यात्रियों को अधिकतम सुविधा देने के लिए यह ट्रेन राउरकेला स्टेशन तक के लिए रवाना की गई।

    समय से सूचना नहीं देने को लेकर आक्रोशित थे यात्री
    दरअसल यात्रियों की नाराजगी रेलवे की ओर से समय रहते सही जानकारी उपलब्ध नहीं कराने को लेकर थी। यात्रियों का कहना था कि अगर पूर्व सूचना मिल जाती तो वह अपनी यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर लेते। रेलवे के इस कदम से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। यात्रा के लिए आए रमेश सिंह ने कहा कि उन्हें अपनी मां को इलाज के लिए लेकर जाना था। चिकित्सक से एक महीन पहले नंबर लगाने पर समय मिला था। अचानक ट्रेन रद्द होने से समस्या पैदा हो गई है।

    सुरक्षा में लगे अधिकारियों ने बताया
    ट्रेन रद्द होने से नाराज कुछ यात्री रेलवे स्टेशन पर हंगामा कर रहे थे। जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। स्थिति को थोड़ी देर में नियंत्रित कर लिया गया।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर पहुंचे अभिनेता प्रभु देवा, बाबाधाम में की पूजा, वैवाहिक कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
    Next Article वैशाली में सड़क किनारे 9 जिंदा बम बरामद, इलाके में मची अफरा-तफरी

    Related Posts

    झारखंड

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025
    झारखंड

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025
    झारखंड

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.