Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»मीडिया कप बैडमिंटन : आदिल हसन, कुमार सौरव व संदीप कुमार सेमीफाइनल मेंं
    खेल-सिनेमा

    मीडिया कप बैडमिंटन : आदिल हसन, कुमार सौरव व संदीप कुमार सेमीफाइनल मेंं

    Team JoharBy Team JoharNovember 20, 2021No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    आदिल हसन, कुमार सौरव व संदीप कुमार ने शानदार प्रदर्षन करते हुए पहली मीडिया कप बैडमिंटन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है। चौथे सेमीफाइनलिस्ट का फैसला होना शेष है। आदिल हसन ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में किसलय शानू को 21-12, कुमार सौरव ने अरविंद कुमार गुप्ता को कड़े मुकाबले में 21-18 से और संदीप कुमार ने जयदीप देवघरिया को 21-02 से हराकर सेमीफाइल के लिए टिकट कटाया। युगल मुकाबले में पीसी झा व राजीव कुमार पांडे की जोड़ी ने विपिन कुमार पांडे व जयदीप देवघरिया की जोड़ी को 21-11 से, किसलय शानू व मनोज कुमार सिंह की जोड़ी ने अरविंद कुमार गुप्ता व रेखा पाठक की जोड़ी को 21-11 से और नवीन कुमार व समीर कुमार की जोड़ी ने संजय मिश्रा व सुनील कुमार की जोड़ी को 21-10 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

    इससे पहले मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के ठाकुर विष्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में शनिवार को पहली मीडिया कप बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज मुख्य अतिथि खेल मंत्री हफीजुल हसन व विशिष्ट अतिथि वेटलिफ्टिंग कोच गुरविंदर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद बैडमिंटन खेलकर किया। माननीय मंत्री व वेटलिफिटंग कोच का स्वागत मीडिया कप आयोजन समिति की ओर से अध्यक्ष राजेश सिंह ने शॉल ओढ़ा कर किया जबकि सचिव अखिलेश कुमार सिंह ने अतिथियों को फलदार पौधा भेंट किया। इस अवसर पर पूर्व खिलाड़ी, कोच व प्रशासक एनके डे, पूर्व खिलाड़ी उमा रानी पालित, जेएसएसपीएस के राजेश कुमार जायसवाल, पुष्पा हस्सा, मुकूल लकड़ा के अलावा प्रेस क्लब मैनेजिंग कमिटी के उपाध्यक्ष पिंटू दूबे, कार्यकारिणी सदस्य रंगनाथ चौबे, प्रभात कुमार सिंह, अमित दास समेत कई पत्रकारों की गरीमामयी उपस्थिति रही।

    पहले दिन एकल का परिणाम

    पहले राउंड में
    किसलय शानू ने मनोज कुमार शर्मा को 21-8, बीपिन कुमार पांडे ने राजीव रंजन को 21-8, अरविंद कुमार गुप्ता ने संजय कुमार श्रीवास्तव को 21-12, सुनील कुमार ने फिरोज ने 21-4, पिंटू दूबे ने सुनील केदला को 21-9 से, कुमार सौरव ने मनोज कुमार सिंह को 21-8, संदीप कुमार ने नसीम अख्तर को 21-4, समीर कुमार ने राजकुमार को 21-14, मोनू कुमार ने प्रभात सिंह 21-9 से, जयदीप देवघरिया ने कमलेश कुमार को 21-3 से, आलोक कुमार सिंह ने संजय मिश्रा को 21-17 से, संदीप मिश्रा ने मनोज पाठक को 21-12 से, नवीन कुमार ने राजीव कुमार पांडेय 21-7 से हराया।

    प्री-क्वार्टर फाइनल
    किसलय शानू ने रेखा पाठक को 21-3 से, आदिल हसन ने वीपिन पांडेय को 21-8 से, अरविंद गुप्ता ने सुनील कुमार को 21-13 से, कुमार सौरव ने पिंटू दूबे को 21-7 से, संदीप कुमार ने समीर कुमार को 21-6 से, जयदीप देवघरिया ने मोनू कुमार को 21-19 से और आलोक कुमार सिंह ने संदीप मिश्रा को 21-7 से हराया।

    क्वार्टर फाइनल
    आदिल हसन ने किसलय शानू को 21-12 से, कुमार सौरव ने अरविंद गुप्ता को 21-18 और संदीप कुमार ने जयदीप देवघरिया को 21-2 से हराया।

    पहले दिन युगल मुकाबले के परिणाम

    प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में
    आदिल हसन व कमलेश कुमार की जोड़ी ने पिंटु दूबे व राजकुमार की जोड़ी को 21-16 से, संजय मिश्रा व सुनील कुमार की जोड़ी ने नसीम अख्तर व राजीव रंजन की जोड़ी को 21-10 से, नवीन कुमार व समीर कुमार की जोड़ी को संदीप कुमार के जोड़ीदार की अनुपस्थिति में बाई मिला, पीसी झा व राजीव कुमार पांडेय की जोड़ी ने कुमार सौरव व मनोज कुमार पाठक की जोड़ी को 21-18 से, बीपिन कुमार पांडे व जयदीप देवघरिया की जोड़ी ने मोनु कुमार व संजय श्रीवास्तव की जोड़ी को 21-13 से, किसलय शानू व मनोज कुमार सिंह की जोड़ी ने आलोक कुमार सिंह व संदीप मिश्रा की जोड़ी को 21-14 तथा अरविंद कुमार गुप्त व रेखा पाठक की जोड़ी ने फिरोज आलम व सुनील केदला की जोड़ी को 21-5 से हराया।

    क्वार्टर फाइनल मुकाबला
    पीसी झा व राजीव कुमार पांडेय की जोड़ी ने बीपिन कुमार पांडे व जयदीप देवघरिया की जोड़ी को 21-11 से, किसलय शानू व मनोज कुमार सिंह की जोड़ी न अरविंद कुमार गुप्त व रेखा पाठक की जोड़ी को 21-11 से और नवीन कुमार व समीर कुमार की जोड़ी ने संजय मिश्रा व सुनील कुमार की जोड़ी को 21-10 से हराया।

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधोनी ने चेन्नई में एक कार्यक्रम में कहा- IPL 2022 में हिस्सा लेने के बारे में सोचूंगा, अभी काफी समय है
    Next Article यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली चीन की टेनिस खिलाड़ी गायब, डब्ल्यूटीए ने दी चेतावनी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.