Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Apr, 2026 ♦ 8:36 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एयर स्ट्राइक के बाद फिर बालाकोट में आतंकी कैंप सक्रिय : बिपिन रावत
    जोहार ब्रेकिंग

    एयर स्ट्राइक के बाद फिर बालाकोट में आतंकी कैंप सक्रिय : बिपिन रावत

    Team JoharBy Team JoharSeptember 23, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली : थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा कि कश्मीर में आतंकियों और उनके पाकिस्तान में बैठे आकाओं के बीच संपर्क टूट गया है लेकिन कश्मीरी लोगों के बीच कोई भी संपर्क बाधित नहीं हुआ है। उन्होंने चेन्नई में संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 हटने से कश्मीर में विकास होगा और शांति आएगी।
    पाकिस्तान आतंकवादियों को हमारे क्षेत्र में प्रवेश कराने के लिए संघर्ष विराम का उल्लंघन करता है और हम इससे निपटना जानते हैं। हमारे सैनिकों को पता है कि कैसे खुद को ऐसी स्थिति में रखना है और क्या कार्रवाई करनी है। हम सतर्क हैं और यह सुनिश्चित करेंगे कि अधिकतम घुसपैठ के प्रयासों को नाकाम कर दिया जाए।

    अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हाल ही में बालाकोट को फिर सक्रिय कर दिया है। इससे पता चलता है कि बालाकोट प्रभावित हुआ था। वह क्षतिग्रस्त और नष्ट हुआ था। इसलिए लोग वहां से चले गए थे और अब वह फिर से सक्रिय हो गया है। उन्होंने कहा कि करीब 500 घुसपैठिए भारत में घुसने की फिराक में है।

    फिर से पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक करने के सवाल पर रावत ने कहा कि हम इसे दोबारा क्यों करेंगे…? उन्हें अंदाजा लगाने दीजिए। उन्होंने कहा कि हमारी उत्तर और पश्चिम की सीमाओं पर तनाव है। ऐसे में हमें सक्षम नेतृत्व की जरुरत है जो सेना को लीड कर सके।

    उन्होंने कहा कि हमारा पश्चिमी पड़ोसी राज्य प्रायोजित आतंकवाद को बढ़ा रहा है और जम्मू-कश्मीर में हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहा है। हमें सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई घुसपैठ न हो।

    जनरल बिपिन रावत ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा इस्लाम की गलत व्याख्या कर व्यवधान पैदा करने की कोशिश की जा रही है। मुझे लगता है कि हमारे पास ऐसे प्रचारक भी हैं जो इस्लाम के सही अर्थ को बताते हैं।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग : सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, तीन घायल
    Next Article असम : थाउरा में दो बसों की भिड़ंत, 11 लोगों की मौत, जाने पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू में शराब तस्करों पर पुलिस का प्रहार, बिहार के 6 लोग 840 लीटर स्प्रिट के साथ गिरफ्तार

    April 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस कसेगी शिकंजा, SSP ने दिए अभियान के निर्देश

    April 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JET परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी, दो केंद्रों की परीक्षा रद्द, अधिसूचना जारी

    April 26, 2026
    Latest Posts

    पलामू में शराब तस्करों पर पुलिस का प्रहार, बिहार के 6 लोग 840 लीटर स्प्रिट के साथ गिरफ्तार

    April 26, 2026

    रांची में ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस कसेगी शिकंजा, SSP ने दिए अभियान के निर्देश

    April 26, 2026

    JET परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी, दो केंद्रों की परीक्षा रद्द, अधिसूचना जारी

    April 26, 2026

    बंद घर का ताला तोड़ 50 लाख के गहनों की चोरी, शादी में गया था परिवार

    April 26, 2026

    कोलकाता बम ब्लास्ट केस में NIA का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    April 26, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.