Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»94 साल के हुए लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी समेत कई नेता पहुंचे बधाई देने
    देश

    94 साल के हुए लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी समेत कई नेता पहुंचे बधाई देने

    Team JoharBy Team JoharNovember 8, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी 94 साल के हो गए हैं. आडवाणी लगातार पार्टी में सक्रिय बने हुए हैं. रविवार को आयोजित हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उन्होंने वर्चुअली हिस्सा लिया था. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत कई बीजेपी नेता उन्हें बधाई देने घर पहुंचे.

    पीएम मोदी ने आडवाणी के घर जाने से पहले ही उन्हें ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘आदरणीय आडवाणी जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं. उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं. लोगों को सशक्त बनाने और सांस्कृतिक गौरव को बेहतर करने के लिए उनके प्रयासों के लिए राष्ट्र हमेशा ऋणि रहेगा. साथ ही उन्हें अपने विद्वतापूर्ण कामों और बुद्धि के लिए सम्मानित किया जाता है.’

    लालकृष्ण आडवाणी का जन्म सिंध प्रांत (अब पाकिस्तान) के कराची शहर में एक सिंधी हिंदू परिवार में हुआ था. उन्होंने 80 के दशक में अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए यात्रा निकाली थी और इसके बाद देश भर में भाजपा का जनाधार बढ़ता ही चला गया. आडवाणी को बधाई देने घर पहुंचे पीएम मोदी उन्हें पकड़कर गार्डन में लेकर आए. यहां उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहले से ही मौजूद थे. पीएम मोदी ने खुद आडवाणी का केक कटवाया. इस मौके पर गृहमंत्री शाह ने लिखा, ‘अपने सतत संघर्ष से भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाकर संगठन को अखिल भारतीय स्वरूप देने में अपना अहम योगदान देने वाले हम सभी के आदरणीय श्रद्धेय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आप सदैव स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों ऐसी ईश्वर से कामना करता हूं.’  

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, ‘हम सबके प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक, श्रद्धेय लालकृष्ण आडवाणी जी को उनके जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. वे भारत के उन सबसे सम्मानित नेताओं में गिने जाते हैं, जिनकी विद्वता, दूरदर्शिता, बौद्धिक क्षमता और राजनय का लोहा सभी मानते हैं. ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखे एवं दीर्घायु करे.’ विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने भी ट्वीट के जरिए वरिष्ठ नेता को बधाई दी. उन्होंने लिखा, ‘श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं. राष्ट्र और भाजपा के प्रति उनका अद्वितीय योगदान प्रेरणा रहेगा. उनके बेहतर स्वास्थ्य और खुश रहने की प्रार्थना करता हूं.’

     

    National news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनेपाल में तेज रफ्तार बस दुर्घटनाग्रस्त, 12 लोगों की मौत
    Next Article अमेरिका ने हटाए कोविड-19 संबंधी यात्रा प्रतिबंध, पर्यटकों के लिए खोले द्वार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा और पर्यटन मंत्रालय के फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और ‘मासआर्ट’ पर शिकंजा

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : चंद्रपुरा में बनेगा 1600 MW का नया पावर प्लांट, DVC-CIL ने L&T से किया समझौता

    October 1, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल : पूर्व टीएमसी नेता और बहू से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, चार BJP कार्यकर्ताओं पर FIR

    October 1, 2026
    क्राइम

    एनआईए को बड़ी सफलता: UAE से डिपोर्ट किया गया वीएचपी नेता विकास प्रभाकर हत्याकांड का आरोपी हरविंदर कुमार गिरफ्तार

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी से लेकर ट्रंप ने जिसे बताया हीरो, कौन है वो कैप्टन स्मित मच्छार

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    TMC के 4 इंडियन बैंक अकाउंट्स पर फ्रीज जारी, सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार

    October 1, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा और पर्यटन मंत्रालय के फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और ‘मासआर्ट’ पर शिकंजा

    October 1, 2026

    दिल्ली में झारखंड के सरकारी कामकाज को मिलेगी रफ्तार, गृह मंत्रालय से अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

    October 1, 2026

    आतंकी फंडिंग, रंगदारी और हथियार तस्करी केस में रिया सिन्हा को झटका, कोर्ट ने किया जमानत खारिज

    October 1, 2026

    झारखंड : चंद्रपुरा में बनेगा 1600 MW का नया पावर प्लांट, DVC-CIL ने L&T से किया समझौता

    October 1, 2026

    झारखंड : रांची में सेक्स रैकेट मामले में बड़ा फैसला, 3 आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी, पुलिस जांच के सबूतों पर उठे सवाल

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.