Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Jul, 2025 ♦ 4:38 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»राजस्थान Vs मुंबई:एकतरफा जीत के साथ मुंबई की प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार; टॉप-4 की रेस से बाहर हुई RR
    खेल

    राजस्थान Vs मुंबई:एकतरफा जीत के साथ मुंबई की प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार; टॉप-4 की रेस से बाहर हुई RR

    Team JoharBy Team JoharOctober 5, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    IPL फेज-2 में मंगलवार टूर्नामेंट का 51वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया था। जहां मुंबई इंडियंस ने एकतरफा अंदाज में मुकाबला 8 विकेट से जीतकर अपने नाम किया। मुंबई के सामने मात्र 91 रनों का टारगेट था, जिसे टीम ने 8.2 ओवर के खेल में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

    जीत के साथ ही मुंबई की प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीद अभी भी बरकरार है। टीम के 13 मैचों में 12 अंक हो गए हैं और पॉइंट्स टेबल में रोहित एंड कंपनी 5वें पायदान पर पहुंच गई है। हालांकि, RR अब टॉप-4 की रेस से बाहर हो गई है।

    इस सीजन में अब तक CSK, दिल्ली कैपटिल्स और RCB की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। चौथे स्थान के लिए फिलहाल KKR और मुंबई के बीच होड़ है। नेट रन रेट के लिहाज से इनमें कोलकाता (+0.294) सबसे अच्छी स्थिति में है। आज जीत के साथ मुंबई का रन रेट (0.048) काफी बेहतर हो गया है। MI को अपना अगला मुकाबला हैदराबाद से खेलना है। SRH के खिलाफ अगर मुंबई जीत जाती है तो उसके 14 अंक हो जाएंगे। इसके बाद मुंबई को उम्मीद करनी होगी की RR अपने अगले मुकाबले में KKR को हरा दे। अगर KKR राजस्थान के खिलाफ जीत दर्ज कर लेती है तो आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। पंजाब का रन रेट मुंबई और KKR से काफी कम है ऐसे में वो भी टॉप 4 की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है।

    मुंबई का आक्रामक रवैया
    टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई का पहला विकेट रोहित शर्मा (22) के रूप में गिरा। उनकी विकेट चेतन सकारिया ने हासिल की। सूर्यकुमार यादव (13) भी मुस्तफिजुर रहमान को जल्दी अपनी विकेट थमा बैठे। लेकिन टीम ने शुरु से ही आक्रामक रवैया अपनाया और बहुत ही आसानी से मुकाबला जीत लिया।

    • रोहित शर्मा टी-20 क्रिकेट में 400 छक्के लगाने वाले दुनिया के 7वें और भारत के पहले खिलाड़ी बने।
    • ईशान किशन ने 25 गेंदों पर 50 रनों की नाबाद पारी खेली। IPL में ये उनकी 7वीं फिफ्टी रही।

    रॉयल्स की खराब शुरुआत
    टॉस गंवाकर पहले खेलते हुए RR की शुरुआत बहुत खराब देखने को मिली। टीम ने अपने पहले 5 विकेट सिर्फ 50 रनों के अंदर गंवा दिए। 20 ओवरों में टीम 9 विकेट के नुकसान पर मात्र 90 रन ही बना सकी। रॉयल्स का एक भी खिलाड़ी विकेट पर खड़े रहने का साहस नहीं दिखा सका। एविन लेविस (24) टॉप स्कोरर रहे। मुंबई के लिए नाथन कूल्टर नाइल ने 4 विकेट लिए।

    • RR का पहला विकेट यशस्वी जायसवाल (12) के रूप में गिरा और उनकी विकेट कूल्टर नाइल के खाते में आई।
    • एविन लेविस (24) को जसप्रीत बुमराह ने आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
    • फेज-2 में अपना पहला मुकाबला खेल रहे जेम्स नीशम ने संजू सैमसन (3) और शिवम दुबे (3) को आउट कर रॉयल्स की कमर तोड़कर रख दी।
    • ग्लेन फिलिप्स (4) और राहुल तेवतिया (12) की विकेट कूल्टर नाइल और नीशम ने चटकाई।
    • ‘किलर मिलर’ के नाम से मशहूर डेविड मिलर (15) भी फ्लॉप रहे। कूल्टर नाइल ने उनको LBW आउट किया।
    • RR 90/9 इस सीजन का सबसे कम स्कोर रहा। राजस्थान से पहले RCB ने कोलकाता के खिलाफ 92 रन बनाए थे।

    UAE लेग में मुंबई की दूसरी जीत
    डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई की टीम UAE लेग के छह मैचों में यह सिर्फ दूसरी जीत रही। इससे पहले टीम ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया था।

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांचीः लखीमपुर खीरी की घटना पर बोले सीएम हेमंत, देश भगवान भरोसे
    Next Article पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को रांची सिविल कोर्ट ने मारपीट और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोपों से मुक्त कर बरी किया

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड पुलिस के सिपाही तेज नारायण बने बहरीन यूथ कबड्डी टीम के हेड कोच

    July 11, 2025
    खेल

    RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्ज…

    July 8, 2025
    खेल

    CM हेमंत सोरेन ने महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

    July 7, 2025
    Latest Posts

    बिहार को NDA ने बनाया ‘क्राइम कैपिटल’, कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह का तीखा हमला

    July 12, 2025

    ST-SC और OBC स्टूडेंट्स को समय पर योजनाओं का लाभ दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : चमरा लिंडा

    July 12, 2025

    बक्सर में चार सिपाही गिरफ्तार… जानें क्यों

    July 12, 2025

    झाड़ग्राम-धनबाद एक्सप्रेस 14 और 16 जुलाई को नहीं चलेगी

    July 12, 2025

    बिहार में सड़क नेटवर्क के विस्तार को डिप्टी CM ने दी नई गति

    July 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.