Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 May, 2026 ♦ 3:36 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह में गाय चराने गए पति-पत्‍नी पर मधुमक्खियों का हमला, दोनों की मौत
    झारखंड

    गिरिडीह में गाय चराने गए पति-पत्‍नी पर मधुमक्खियों का हमला, दोनों की मौत

    Team JoharBy Team JoharOctober 4, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह. झारखंड के गिरिडीह में एक विचित्र मामला सामने आया है. यहां के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जीतपुर पंचायत करमाटांड़ गांव में सोमवार को एक दंपति गाय चराने के लिए पास ही जंगलों में गए थे. इसी दौरान उन पर मधुमक्खियों झुंड ने हमला बोल दिया. इस घटना में घायल पति-पत्‍नी की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. गांव में भी मातमी सन्‍नाटा पसर गया.

    जानकारी के अनुसार, भीखनी देवी अपने पति शनीचर महतो के साथ गांव के बगल महोलिया पाल्हा जंगल में बकरी और गाय चराने गई थीं. इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने पहले भिखनी देवी पर हमला किया. पर हमला किया. इसे देख पति शनीचर महतो पत्‍नी भीखनी देवी को बचाने के लिए दौड़े. इसके बाद मधुमक्खियों के झुंड ने शनीचर महतो पर भी हमला बोल दिया. दोनों के शोर-शराबे और चिल्लाहट सुनकर ग्रामीण दौड़कर घटनास्‍थल पर पहुंचे और बुरी तरह से घायल पति-पत्‍नी को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्‍पताल में पति-पत्नी ने एक-एक करके दम तोड़ दिया.

    आपको बता दें कि गिरिडीह जिले में मधुमक्खियों का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. इसी तरह जिले के करमाटांड़ के अलावा गांवा और तीसरी प्रखंड में मधुमक्खियों के लगातार बढ़ते हमले और आतंक की वजह से ग्रामीण दहशत में रहते हैं. लोगों का जंगल आना-जाना बंद हो गया है. हमेशा इस डर के साए में लोग रहते हैं कि क्या पता कहां से अैर कब मधुमक्खियों का झुंड किस पर हमला कर दे. जिले भर में पिछले कुछ महीनों में दर्जनों लोगों की मौत सिर्फ मधुमक्खियों के काटने से हो गई है. हालांकि, अभी तक मधुमक्खियों के आतंक को रोकने के लिए संबंधित विभाग के तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. इसे लोग महज प्राकृतिक घटना या विपदा मानकर चल रहे हैं.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड हाईकोर्ट में फिजिकल सुनवाई शुरू, 580 दिनों बाद लौटी रौनक
    Next Article चतरा में एसीबी की टीम ने एसडीओ कार्यालय में कार्यरत स्टेनो को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    “3 करोड़ लेकर वोट बेचने वालों को हर जगह भ्रष्टाचार दिखता है,” JMM पर प्रतुल का हमला

    May 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने फूंका बिगुल, प्रत्याशी उतारने का ऐलान

    May 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बकरीद को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, डीजीपी ने एसएसपी-एसपी को किया अलर्ट

    May 25, 2026
    Latest Posts

    “3 करोड़ लेकर वोट बेचने वालों को हर जगह भ्रष्टाचार दिखता है,” JMM पर प्रतुल का हमला

    May 25, 2026

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने फूंका बिगुल, प्रत्याशी उतारने का ऐलान

    May 25, 2026

    झारखंड में बकरीद को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, डीजीपी ने एसएसपी-एसपी को किया अलर्ट

    May 25, 2026

    कांटा टोली-कोकर रोड पर राहगीरों से लूटपाट, हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

    May 25, 2026

    सीएम के निर्देश पर सड़क पर उतरी खूंटी पुलिस, लोगों को पिला रही ठंडा पानी

    May 25, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.