Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 6:42 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»समस्तीपुर में बूथ पर पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, गया में मुखिया प्रत्याशियों के बीच झड़प
    बिहार

    समस्तीपुर में बूथ पर पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, गया में मुखिया प्रत्याशियों के बीच झड़प

    Team JoharBy Team JoharSeptember 29, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बिहार पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान सुबह 7 बजे से जारी है, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। 34 जिलों के 48 प्रखंडों में वोटिंग हो रही है। बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं, जितिया पर्व के बावजूद मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतारें लगी है। कुछ जगहों से छिटपुट घटनाओं की सूचना आ रही है। खबर लिखे जाने तक मुंगेर जिले में 34% तो मधेपुरा में 22.5% वोटिंग हुई है।

    समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड के मानपुरा पंचायत के बूथ नंबर 43 के बाहर लोडेड पिस्टल और चार गोली के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है। युवक कमर में पिस्टल लेकर घूम रहा था। इधर, गया के टिकारी के दो जगहों पर मुखिया प्रत्याशियों के बीच झड़प हो गई। चुनाव में गड़बड़ी और मारपीट की सूचना पाकर SSP आदित्य कुमार समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

    भोजपुर के कटरिया पंचायत के छछूडिह गांव में बूथ संख्या -158 के पीठासीन पदाधिकारी को ही पुलिस ने हिरासत में लिया है। बुजुर्ग महिला को मतदान कराने के लिए साथ में वोटिंग रूम पहुंच गए थे। नालंदा के प्यारेपुर पंचायत के दुर्गापुर गांव में निवर्तमान मुखिया राकेश कुमार के घर में SDO और DSP के नेतृत्व में छापेमारी की गई, जहां खाना बनाकर वोटरों के बीच पर रोशनी की तैयारी चल रही थी। सामान सहित निवर्तमान मुखिया राकेश कुमार को हिरासत में लिया गया है।

    वहीं, मोतिहारी के फेनहारा की बूथ संख्या 48 पर बोगस वोटिंग रोकने के दौरान पुलिस और स्थानीय दबंगों में हाथपाई हो गई। दबंगों ने ASI की पिटाई कर दी। इधर, मुजफ्फरपुर के सरैया में मतदान केंद्र पर फायरिंग का मामला सामने आ रहा है। SDPO समेत कई अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।

    वोटिंग अपडेट….

    • समस्तीपुर में बूथ पर पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार। चार जिंदा कारतूस भी बरामद।
    • गया के टिकारी के दो जगहों पर मुखिया प्रत्याशियों के बीच झड़प ।
    • पूर्णिया जिले के बनमनखी प्रखंड में मतदान केंद्र पर पल्स पोलियो और कोविड 19 टीकाकरण भी।
    • भोजपुर के लहठान पंचायत के पिटरों गांव में बूथ संख्या 170 पर मतदाता की हार्ट अटैक से मौत।
    • भोजपुर के लहठान पंचायत में बूथ संख्या 170 पर जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे महिला मतदाता।
    • बेतिया के चनपटिया प्रखंड के उतरी घोघा पंचायत की बूथ संख्या 146 पर दो प्रत्याशियों में झड़प।मोतिहारी के फेनहारा की बूथ संख्या 48 पर ASI ने बोगस वोटिंग से रोका तो दबंगों ने पीटा।
    • नालंदा के प्यारेपुर पंचायत के दुर्गापुर गांव में निवर्तमान मुखिया राकेश कुमार के घर छापेमारी। हिरासत में लिए गए।
    • मुजफ्फरपुर के सरैया पंचायत में फारयिंग का मामला सामने आया है। SDPO समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे।
    • भोजपुर के छछूडिह गांव में बूथ संख्या -158 के पीठासीन पदाधिकारी को पुलिस ने हिरासत में लिया।
    • मुजफ्फरपुर में बूथ संख्या 325 पर बवाल, सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को खदेड़ा।
    • भोजपुर के राजकीय मध्य विद्यालय तिलाठ बूथ संख्या 112,114 पर मतदान से पहले जमकर हंगामा।
    • धर, मुजफ्फरपुर जिले के ही बूथ संख्या 325 पर वोटरों को लुभाने का प्रयास किया गया। इसे देखते ही दूसरे प्रत्याशी के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। सुरक्षकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। बूथ से 200 मीटर दूर रहने की चेतावनी दी।

    इधर, मुजफ्फरपुर जिले के ही बूथ संख्या 325 पर वोटरों को लुभाने का प्रयास किया गया। इसे देखते ही दूसरे प्रत्याशी के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। सुरक्षकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। बूथ से 200 मीटर दूर रहने की चेतावनी दी।

    भोजपुर के राजकीय मध्य विद्यालय तिलाठ बूथ संख्या 112,114 पर दो मुखिया प्रत्याशी आपस में भिड़ गए। दोनों प्रत्याशियों के समर्थक जमकर हंगामा करने लगे। इस कारण मतदान करीब 35 मिनट तक बाधित रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करवाया।

    Election
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार : मानव तस्करों ने आदिम जनजाति समुदाय की दो लड़कियों को बनाया हवस का शिकार, आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर
    Next Article दुमका: वेल्डिंग दुकान की आड़ में चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, तीन लोग हिरासत में

    Related Posts

    क्राइम

    प्रेमिका की गला रे’तकर ह’त्या, सूटकेस में भरकर फेंकी बॉडी, आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2025
    बिहार

    भू-अर्जन कार्यालय में निगरानी विभाग की छापेमारी, कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    June 18, 2025
    ट्रेंडिंग

    प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और लेखा सहायक अब निगरानी विभाग के शिकंजे में… जानें क्यों

    June 18, 2025
    Latest Posts

    हजारीबाग में मनरेगा घोटाला, मुखिया समेत कई पर एफआईआर दर्ज

    June 18, 2025

    अब सिर्फ 3 हजार रुपये में हाईवे पर साल भर सफर, NHAI ने की नई योजना की घोषणा

    June 18, 2025

    चाईबासा के जंगलों में मिले 14 IED बम, किये गये डिफ्यूज (Video)

    June 18, 2025

    जमशेदपुर में बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन का सख्त फैसला

    June 18, 2025

    टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 30 जून तक रहेगी बंद

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.