जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के सुकमा जिले में 24 नकसलियों ने आत्म समर्पण किया, जिनमें सात महिला नक्सली भी शामिल हैं। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदरराज ने आज यहां बताया कि सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित कोंटा इलाके में 24 नक्सलियों ने कल शाम पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर आत्म समर्पण किया। अधिकांश नक्सलियों पर इनाम घोषित है। आत्म समर्पण करने वालों में डिप्टी कमांडर गोरिल्ला स्कार्ट के सदस्य, डॉ कमेटी के अध्यक्ष तथा सदस्य भी शामिल है, जिनसे अभी पूछताछ की जा रही है।
© 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.
