Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गोदावरी नदी में पलटी नाव, 11 की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    गोदावरी नदी में पलटी नाव, 11 की मौत

    Team JoharBy Team JoharSeptember 15, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk गोदावरी नदी में पलटी नाव, 11 की मौत

    हैदराबाद : आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में रविवार को गोदावरी नदी में एक पर्यटन नौका पलट गई। हादसे में अभी तक 11 लोगों की मौत होने की सूचना है और 23 लोगों को बचा लिया गया है। नाव में कुल 61 यात्री सवार थे। मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान किया है।
    मुख्यमंत्री रेड्डी ने अपने सभी उपस्थित मंत्रियों को आदेश दिया है कि घटनास्थल पर बचाव कार्य का निरीक्षण करें। उन्होंने अधिकारियों को भी तत्काल प्रभाव से क्षेत्र में सभी नौका सेवाएं बंद करने का आदेश दिया है।
    नाव पलटने की इस दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में नाव पलटने की घटना से बहुत आहत हूं। मेरी सांत्वना पीड़ित परिवारों के साथ हैं। दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है।’

    गोदावरी नदी पिछले कुछ दिनों से पूरे उफान पर है। पूर्वी गोदावरी जिला पुलिस अधीक्षक अदनान अस्मी ने बताया कि मामले की पूरी जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि आंध्र प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा संचालित नौका पर करीब 60 लोग सवार थे, जिनमें चालक दल के करीब 11 सदस्य भी शामिल हैं।

    सूत्रों ने बताया कि नौका कच्चुलुरु के पास पलट गई। मुख्य सचिव ने बताया कि दुर्घटना के पीड़ितों का पता लगाने के लिए एक हेलीकॉप्टर की सेवा ली जा रही है। राहत एवं बचाव अभियान के लिए 30 सदस्यों की राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की दो टीमें भेजी गई हैं।

    #National News crime Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाढ़े तीन किलो अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, जाने पूरी रिपोर्ट
    Next Article भाजपा कार्यकर्त्ताओं को ग्रामिणों ने बनाया बंधक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    Latest Posts

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.