Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में नक्सलियों का स्थापना दिवस सप्ताह शुरू, अलर्ट मोड में पुलिस
    झारखंड

    झारखंड में नक्सलियों का स्थापना दिवस सप्ताह शुरू, अलर्ट मोड में पुलिस

    Team JoharBy Team JoharSeptember 21, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः नक्सली संगठन भाकपा का स्थापना दिवस सफ्ताह आज(21सितंबर) से शुरू हो गया है. माओवादी 21 से लेकर 28 सितंबर तक स्थापना दिवस मनाएंगे. इस दौरान उनकी रणनीति रहती है कि वे हिंसक वारदातों को अंजाम दे कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं. स्थापना दिवस सप्ताह को लेकर झारखंड पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है. सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को नक्सल प्रभावित इलाकों में विशेष एहतियात बरतने का निर्देश जारी किया गया है.

    क्यो मनाते हैं स्थापना दिवस

    21 सितंबर 2004 को नक्सली संगठन सीपीआई एमएल, पीपुल्स वार ग्रुप और एमसीसीआई का विलय हुआ था. तीनों माओवादी संगठनों ने मिलकर भाकपा माओवादी नामक नए माओवादी संगठन की स्थापना की थी. इसके बाद से ही माओवादी अपने संगठन का स्थापना दिवस मनाते आ रहे हैं. इसके लिए वे अपने प्रभाव वाले इलाकों में एक हफ्ते से जगह-जगह पर्चे और बैनर टांगकर स्थापना दिवस मनाने की बात कह रहे हैं. स्थापना दिवस के मौके पर बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं. स्थापना दिवस के दौरान बड़े नक्सली नेता एक जगह बैठ कर संगठन के लिए नई रणनीति का निर्माण भी करते हैं. वही हाल के दिनों में जो भी घटनाएं घटी हैं उसका मूल्यांकन करते हैं.

    कोविड में हुआ है काफी नुकसान

    झारखंड में भाकपा माओवादियों को कोरोना संक्रमण के कारण काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है. खुफिया एजेंसियों के द्वारा कोरोना संक्रमण के माओवादी संगठन पर प्रभाव को लेकर एक रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी भेजी गई थी. रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड में सरायकेला- खरसावां, रांची और चाईबासा के ट्राइजंक्सन में कोरोना के कारण दो माओवादी जोनल कमांडर की मौत हो चुकी है. माओवादी संगठन को बड़ा नुकसान हुआ है. बस्तर में कोविड के कारण अबतक 10 से अधिक माओवादी अपनी जान गवां चुके हैं.

    पुलिस मुस्तैद

    माओवादियों के स्थापना दिवस को देखते हुए झारखंड पुलिस भी मुस्तैद है. स्थापना दिवस को ध्यान में रखते हुए झारखंड पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है. वहीं नक्सल प्रभावित इलाकों में भी सर्चिंग तेज कर दी गई है. रेल रूट और हाईवे पर निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है.

    naxal
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में सूद समेत पैसा नहीं लौटाने पर दबंगों ने युवक को बांधकर पीटा, वीडियो वायरल
    Next Article धनबाद में मंदिर में लगे 6 तालाें को तोड़ लाखों के जेवरात की चोरी, बगल में मिला खून से लथपथ चोर का शव; हत्या की आशंका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.