Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»वरिष्ठ वीडियो जर्नलिस्ट बैजनाथ महतो पर हमले के आरोपी पुलिस के शिकंजे से अब तक बाहर हैं , बाबूलाल ने कहा – राज्य में कानून व्यवस्था की हालत खराब
    झारखंड

    वरिष्ठ वीडियो जर्नलिस्ट बैजनाथ महतो पर हमले के आरोपी पुलिस के शिकंजे से अब तक बाहर हैं , बाबूलाल ने कहा – राज्य में कानून व्यवस्था की हालत खराब

    Team JoharBy Team JoharSeptember 17, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: वरिष्ठ वीडियो जर्नलिस्ट बैजनाथ महतो पर हमले के लगभग 7 दिन बाद भी पुलिस सभी अपराधियों तक पहुंचने में नाकाम रही है. इस घटना को लेकर राजधानी के पत्रकारों में काफी आक्रोश है और वे काला बिल्ला लगाकर हमले का विरोध जता रहे हैं. पत्रकारों ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से सभी अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

    पत्रकारों ने दिया धरना

    हमले के लगभग 7 दिन बीत जाने के बाद भी इस घटना का मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है. रांची के प्रेस क्लब में कई पत्रकार धरने पर बैठकर इस घटना पर अपना विरोध जता रहे हैं.

    बाबूलाल मरांडी का मिला साथ

    प्रदर्शन कर रहे पत्रकारों को बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी का साथ मिला है. प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने सरकार और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि जिस दिन पीड़ित पत्रकार ने थाने में आवेदन दिया था, उसी दिन अपराधी को पकड़ लेना चाहिए था. उन्होंने कहा राज्य में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है जिस पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है.

    क्या है पूरा मामला

    बता दें कि तिरिल बस्ती निवासी बेंगा उर्फ आकाश के साथ बैजनाथ महतो का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद बेंगा ने उसे ठिकाने लगाने की धमकी दी थी. पुलिस का कहना है कि जिस तरह से बैजनाथ के सिर पर चोट के निशान मिले हैं. उससे यह साफ है कि बैजनाथ पर हथौड़े से वार किया गया था. पुलिस ने इस मामले में आरोपी की तस्वीर जारी कर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ में पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का किया खुलासा, आम तोड़ने के विवाद में हुआ था मर्डर
    Next Article देवघर: बाबा मंदिर में कल से आम श्रद्धालु कर सकेंगे पूजा, ऑनलाइन बुकिंग के लिए वेबसाइट का लिंक जारी

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : वेदकारो माइंस में CISF की बड़ी कार्रवाई, 207 टन कोयला जब्त, 4 बाइक बरामद

    October 1, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन मुस्कान : झारखंड पुलिस ने 1114 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान, पुलिस के प्रति बढ़ रहा भरोसा

    October 1, 2026
    क्राइम

    पुलिस मुख्यालय स्पेशल ब्रांच ने 11 नशे के सौदागरों को किया चिन्हित, कार्रवाई के लिए 24 जिले के एसपी को स्पेशल टास्क, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026
    क्राइम

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026
    झारखंड

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026
    Latest Posts

    मोदी से लेकर ट्रंप ने जिसे बताया हीरो, कौन है वो कैप्टन स्मित मच्छार

    October 1, 2026

    TMC के 4 इंडियन बैंक अकाउंट्स पर फ्रीज जारी, सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार

    October 1, 2026

    बालाघाट में 32 आदिवासी बच्चों की मौतः परिजनों से राहुल गांधी ने कहा, मैं आ रहा हूं आपके पास, खुद को अकेला न समझें

    October 1, 2026

    झारखंड : वेदकारो माइंस में CISF की बड़ी कार्रवाई, 207 टन कोयला जब्त, 4 बाइक बरामद

    October 1, 2026

    जयंती विशेष : रांची में जन्मी ‘विजया’ से बिहार की ‘कोकिला’ तक, जानें शारदा सिन्हा की अनकही कहानी

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.