Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»देवघर: बाबा मंदिर में कल से आम श्रद्धालु कर सकेंगे पूजा, ऑनलाइन बुकिंग के लिए वेबसाइट का लिंक जारी
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर: बाबा मंदिर में कल से आम श्रद्धालु कर सकेंगे पूजा, ऑनलाइन बुकिंग के लिए वेबसाइट का लिंक जारी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 17, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर के विश्वप्रसिद्ध बाबा मंदिर में शुक्रवार के दिन से आम श्रद्धालु पूजा कर सकेंगे। इसके लिए देवघर जिला प्रशासन ने वेबसाइट का लिंक जारी कर दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि www.jharkhanddarshan.nic.in वेबसाइट से टाइम स्लॉट बुक कर श्रद्धालु बाबा की पूजा कर सकेंगे। डीसी ने बताया कि बाबा मंदिर का पट सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक आम श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। इसके तहत प्रत्येक घंटे में 100 श्रद्धालुओं की बुकिंग होगी। ज्ञात हो कि पांच महीने के बाद बाबा मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए खोला गया है। सरकार द्वारा जारी निर्देश के तहत बड़े मंदिरों में प्रति घंटे 100 लोग और छोटे मंदिरों में क्षमता के पचास प्रतिशत लोगों को दर्शन की अनुमति दी गयी है। देवघर के विश्वप्रसिद्ध बाबा मंदिर में इ पास के माध्यम से प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। वहीं बाबा मंदिर के गर्भगृह में मौजूद रहने वाले तीर्थ पुरोहितों को कोरोना का एक टीका लेना अनिवार्य रहेगा। इसके साथ ही 18 साल से कम आयु के बच्चों के मंदिर प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। मंदिर में पूजा करने के दौरान सामाजिक दूरी का अनुपालन और मास्क की अनिवार्यता रहेगी। श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में रहने के दौरान पूरे समय तक मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा।

    Jharkhand news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवरिष्ठ वीडियो जर्नलिस्ट बैजनाथ महतो पर हमले के आरोपी पुलिस के शिकंजे से अब तक बाहर हैं , बाबूलाल ने कहा – राज्य में कानून व्यवस्था की हालत खराब
    Next Article रांची में कांके डैम के पास शव बरामद, नाला में बहा फल व्यवसायी अजय का शव होने की आशंका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    क्राइम

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.