Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 2:29 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 22 IPS, 89 DSP और 83 SDPO का तबादला
    बिहार

    बिहार पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 22 IPS, 89 DSP और 83 SDPO का तबादला

    Team JoharBy Team JoharSeptember 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटनाः बिहार पंचायत चुनाव से पहले सूबे में बड़े पैमाने पर अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग  की गई है. बिहार सरकार के गृह विभाग के आरक्षी शाखा ने 22 आईपीएस अधिकारी, 89 डीएसपी और 83 एसडीपीओ के ट्रांसफर-पोस्टिंग की अधिसूचना जारी कर दी है.

    दरअसल, पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने एक ही स्थान पर पिछले 3 सालों से जमे अधिकारियों का तबादला करने का निर्देश गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय को दिया था. जिसके बाद निर्वाचन आयोग की सहमति से राज्य सरकार ने अधिकारियों का तबादला किया है. इसके अलावे 22 आईपीएस अधिकारियों को भी इधर-उधर कर दिया गया है.

    सागर कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रक्सौल को सहायक समादेष्टा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बोधगया में ट्रांसफर किया गया है. वहीं, पूरण कुमार झा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर भागलपुर को सहायक समादेष्टा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बगहा ट्रांसफर किया गया है. महानिर्देशक प्रशिक्षण बिहार पटना आलोक राज को महानिदेशक परीक्षण बिहार पटना के साथ-साथ महानिदेशक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

    जितेंद्र सिंह गंगवार जो कि अपर पुलिस महानिदेशक विशेष शाखा बिहार पटना के पद पर तैनात थे, उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय बनाया गया है. पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक अपराध अनुसंधान विभाग के अलावे अपर पुलिस महानिदेशक के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक बिहार पुलिस भवन निर्माण में ट्रांसफर किया गया है.

    आर्थिक अपराध इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक नजर हसन खान को अपर पुलिस महानिदेशक आर्थिक अपराध इकाई के अलावा अपर पुलिस महानिदेशक विशेष निगरानी इकाई अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. अपर पुलिस महानिदेशक विशेष निगरानी इकाई सुनील कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक विशेष शाखा में ट्रांसफर किया गया है.

    Transfar
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची: राज्य सरकार मेयर को कर सकती है पदमुक्त, बैठक बुलाने और एजेंडा तय करने का अधिकार भी खत्म
    Next Article लालपुर थाना में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो समेत 6 नामजद व 1500 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर प्राथमिकी दर्ज

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    चलती ट्रेन से फिसली महिला दरवाजे पर लटकी, RPF जवान ने बचाई जान, घटना का VIDEO आया सामने

    June 17, 2025
    बिहार

    पटना में 10 लाख की विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    June 17, 2025
    बिहार

    सिविल कोर्ट से कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.