Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»विधानसभा में नमाज कक्ष मामला : भाजपा सचेतक ने सरना उपासना के लिए भी मांगा स्थान, स्पीकर को लिखी चिट्ठी
    झारखंड

    विधानसभा में नमाज कक्ष मामला : भाजपा सचेतक ने सरना उपासना के लिए भी मांगा स्थान, स्पीकर को लिखी चिट्ठी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 5, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः विधानसभा में नमाज के लिए कक्ष आवंटित करने के स्पीकर के फैसले पर प्रदेश की सियासत में बवंडर आ गया है. मुख्य विपक्षी दल भाजपा इस पर आक्रामक हो गई है. भाजपा के मुख्य सचेतक विधायक विरंची नारायण ने इस फैसले के खिलाफ स्पीकर को चिट्ठी लिखी है. वहीं एक वीडियो जारी कर हिंदू धर्मावलंबियों, बौद्ध, जैन धर्मावलंबियों और सरना समुदाय के लिए भी विधानसभा भवन में पूजा के लिए कक्ष उपलब्ध कराने की मांग की है. इससे पहले भी कई भाजपा नेताओं ने इस फैसले को तुष्टिकरण करार देते हुए विरोध किया था.

    बोकारो से विधायक बिरंची नारायण ने झारखंड सरकार पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि यह सरकार तो खुद को आदिवासियों का बड़ा हितैषी कहती है, वह सरना को विधानसभा परिसर में उपासना के लिए कक्ष दिलाए. इसके अलावा सदन में विरोधी दल के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने स्पीकर को पत्र लिखकर इस आदेश को निरस्त करने की मांग की है.

    आदेश निरस्त करने की मांग

    भाजपा के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने विधानसभा में नमाज कक्ष (Namaz room in assembly) बनाये जाने पर आपत्ति जताते हुए स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो को लिखे पत्र में कहा है कि पत्रांक 1552 दिनांक 2 सितंबर 21 को जारी कार्यालय आदेश को तत्काल निरस्त करें, नहीं तो इसे धर्म विशेष का तुष्टिकरण मानते हुए हमें न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के लिए बाध्य होना होगा. उन्होंने विधानसभा में नमाज अदा करने के लिए विशेष कमरा आवंटित करने के आदेश को असंसदीय, अव्यावहारिक और धार्मिक तुष्टिकरण बताया और कहा कि यह निर्णय धर्म विशेष के लोगों को ध्यान में रखकर लिया गया है.

    निर्णय के खिलाफ आंदोलन

    इधर, भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा में नमाज कक्ष बनाए जाने के खिलाफ आंदोलन का शंखनाद कर दिया है.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने विधानसभा अध्यक्ष की ओर से विधानसभा भवन में नमाज कक्ष आवंटित किए जाने का विरोध किया है. सांसद दीपक प्रकाश ने इसके खिलाफ आंदोलन की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी किसी की धार्मिक भावना को आहत करने की मंशा नहीं रखती है.

    सरकार के इशारे पर स्पीकर ने किया ऐसा कामः सांसद दीपक प्रकाश

    सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा सर्व धर्म समभाव की पक्षधर है परंतु हम लोकतांत्रिक प्रणाली में तुष्टिकरण की राजनीति का विरोध करते हैं. सरकार विकास छोड़ वोट बैंक की राजनीति पर उतर आई है, सारे निर्णय तुष्टिकरण के हिसाब से लिए जा रहे हैं. विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार के इशारे पर अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक निर्णय लेकर लोकतंत्र की मर्यादा को चोट पहुंचाई है.

    भाजपा ने किया आंदोलन का शंखनाद

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा इस लोकतंत्र विरोधी निर्णय के खिलाफ सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी. भाजपा प्रदेश ने फैसले के विरोध में कार्यक्रमों की घोषणा की है.

    भाजपा के कार्यक्रम

    • 5 सितंबर को पूरे प्रदेश में सभी जिला केंद्रों पर विधानसभा अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम
    • 6 सितंबर को सभी जिलों में धरना एवं प्रदर्शन
    • 7 सितंबर को पार्टी के सभी मोर्चों की ओर से जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन और राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन
    • 8 सितंबर को पार्टी कार्यकर्ता विधानसभा के समक्ष करेंगे प्रदर्शन
    • 9 सितंबर को पार्टी का प्रतिनिधिमंडल राजभवन जाकर महामहिम राज्यपाल को सौंपेगा ज्ञापन
    political parties
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : ऑटो चालकों से वसूली करने वालों पर कसा शिकंजा, दो गिरफ्तार
    Next Article बिहार : गया में पैक्स अध्यक्ष समेत दो लोगों को शूटर्स ने दिनदहाड़े मारी गोली

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC परीक्षा घोटाला: सीआईडी ने कोर्ट को बताया, अजीता भट्टाचार्य ने लिए पैसे, पीए ब्रज राम की जमानत याचिका खारिज

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    Latest Posts

    JPSC परीक्षा घोटाला: सीआईडी ने कोर्ट को बताया, अजीता भट्टाचार्य ने लिए पैसे, पीए ब्रज राम की जमानत याचिका खारिज

    September 30, 2026

    रांची : IPS अधिकारी पर रास्ता बंद करने का आरोप, 5 परिवारों ने CM से लगाई इंसाफ की गुहार

    September 30, 2026

    ऑपरेशन कोराग : जम्मू और कश्मीर के बडगाम में लश्कर कमांडर फौजी मूसा ढेर, यूसमर्ग में रातभर चला ऑपरेशन

    September 30, 2026

    आपको चारों तरफ से घेर लिया गया है…और बीच समंदर में पांच पाकिस्तानियों को इंडियन कोस्ट गार्ड ने धर दबोचा, 3000 करोड़ के ड्रग्स किए जब्त

    September 30, 2026

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.