Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 2:15 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड जगुआर कैंप परिसर में वृक्षारोपण का आयोजन, 10,000 से अधिक प्रजाति के वृक्ष लगाए गए
    झारखंड

    झारखंड जगुआर कैंप परिसर में वृक्षारोपण का आयोजन, 10,000 से अधिक प्रजाति के वृक्ष लगाए गए

    Team JoharBy Team JoharSeptember 2, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड जगुआर (एस०टी०एफ०) कैंप परिसर, टेंडरग्राम, में श्री संजय आनंद लाठकर, अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान) झारखंड, रांची, श्री होमकर अमोल विनुकांत, पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) सह-झारखंड जगुआर, (एस०टी०एफ) रांची, श्री अनूप बिरथरे, पुलिस उप-महानिरीक्षक, झारखंड जगुआर (एस०टी०एस) रांची सह- विशेष शाखा, झारखंड, रांची, कर्नल जे०के० सिंह, पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षण) श्री संजय मुकुल किस्पोट्टा, पुलिस अधीक्षक (अभि0) श्री शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल, पुलिस अधीक्षक (प्रशा0) एवं श्री अजीत पीटर डुंगडुंग, पुलिस अधीक्षक, जे०जे० (एस०टी०एफ०) रांची एवं झारखंड जगुआर के समस्त पदाधिकारी एवं कर्मियों के द्वारा अपराह्न 05:00 बजे लगभग 10,000 से अधिक विभिन्न प्रकार के प्रजाति के वृक्षों का आज वृक्षारोपण किया गया। जो निम्नवत है- पाकड़ के 30, बरगद के 30, पीपल के 30, अमरूद के 1500, गुलमोहर के 200, जामुन के 1500, आंवला के 1000, चंदन के 5, रुद्राक्ष के 11, बेल के एक सौ, शीशम के 450, कदंब के 250, अशोक के 100, नीम के 250, पपीता के 50, करंज के 1500, सागवान के 500, महोगनी के 400, कटहल के 150, पलाश के एक सौ और आम के 2000 (कुल-10,166) वृक्ष लगाए गए।

    झारखंड जगुआर रांची का मुख्यालय टेंडर ग्राम, रातू रांची में अवस्थित है। जब झारखंड जगुआर को वर्तमान भूमि आवंटित की गई थी तब झारखंड जगुआर को आबंटित पूरे परिसर में मात्र एक बरगद का वृक्ष था एवं चारो ओर पत्थर ही पत्थर से भरा हुआ था। वहां बैठने योग्य कोई छायादार स्थान नहीं था।

    परंतु झारखंड जगुआर के कर्मियों के द्वारा विगत 10 वर्षों में सतत रूप से वृक्षारोपण कर झारखंड जगुआर परिसर को हरा-भरा करने का काम किया है। वर्तमान में पूरे झारखंड जगुआर परिसर में डेढ़ लाख से अधिक वृक्ष लगाए जा चुके हैं। इस वर्ष मई के प्रथम सप्ताह में विभिन्न प्रजातियों के 7232 वृक्ष लगाए जा चुके हैं जो निम्नबत है। पाकड़ के 250,बरगद के 50, पीपल के 500, अमरूद के 1100, गुलमोहर के 100, जामुन के 1100 आंवला के 200, चंदन के 5, रुद्राक्ष के 5, कल्पवृक्ष के 12, शीशम के 250, कदम्ब के 500, अशोक के 10, नीम के 550,करंज के 50, सागवान के 570, महोगनी के 500, कटहल के 150, पलाश के 30, आम के 1150 तथा लीची के 150 वृक्ष लगाए गए।

    पूर्व में झारखंड जगुआर परिसर में जलस्तर काफी नीचे था। जिससे लगभग 34 बोरिंग कराने के बावजूद भी पीने योग्य पानी उपलब्ध नहीं हो पाता था। वन एवं पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए कैम्प परिसर में कुल 9 तालाब का निर्माण कराया गया, जिसमें वर्षा के पानी को संग्रहित करने से यहां के पानी का जलस्तर काफी अच्छा हो गया है।

    समय-समय पर वृक्षारोपण के कारण झारखंड जगुआर परिसर में चारों तरफ हरियाली छाई हुई है। यह परिसर एक रमणीक स्थल के रूप में परिणत हो चुका है। यहां के दृश्य काफी आकर्षक है, झारखंड जगुआर परिवार के कर्मियों के अथक प्रयास से यहां की बंजर भूमि को हरे-भरे क्षेत्र के रूप में परिणत किया जा सका है। जो एक उदाहरण माना जा सकता है।

    इस अवसर पर झारखंड जगुआर परिवार झारखंड राज्य के वासियों से अपील करती है कि अपने आसपास के बंजर भूमि पर, आपसी समन्वय एवं सहयोग से वृक्षारोपण/ संरोपण कर झारखंड प्रदेश को हरियाली क्षेत्र के रूप में परिणत करने का प्रयास करें, ताकि पर्यावरण के संतुलन में अपना योगदान दे सकें।

    ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा : आर्मी जवान की पिटाई मामले ने पकड़ा तूल, पूर्व सैनिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी
    Next Article मुजफ्फरपुर में छापेमारी करने घर पहुंचे सिपाही ने महिला की कपड़े बदलने के दौरान खींच ली थी आपत्तिजनक तस्वीर, अब करता है ब्लैकमेल; अश्लील बातों का ऑडियो वायरल

    Related Posts

    जमशेदपुर

    भारी बारिश से मिट्टी का मकान ढहा, महिला की मौ’त, तीन बच्चे घायल

    June 19, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में बारिश का कहर : आशियाना वुडलैंड में घुसा पानी, नाव से लोगों का किया जा रहा रेस्क्यू

    June 19, 2025
    झारखंड

    PM मोदी और CM हेमंत ने दी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई

    June 19, 2025
    Latest Posts

    पीरपैंती में लगेगा 2400 मेगावाट का थर्मल पावर प्लांट

    June 19, 2025

    भारी बारिश से मिट्टी का मकान ढहा, महिला की मौ’त, तीन बच्चे घायल

    June 19, 2025

    फल्गु नदी में आई अचानक बाढ़, 12 खानाबदोश फंसे, स्थानीय लोगों और SDRF ने बचाया

    June 19, 2025

    जमशेदपुर में बारिश का कहर : आशियाना वुडलैंड में घुसा पानी, नाव से लोगों का किया जा रहा रेस्क्यू

    June 19, 2025

    PM मोदी और CM हेमंत ने दी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.