Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चतरा : आर्मी जवान की पिटाई मामले ने पकड़ा तूल, पूर्व सैनिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी
    झारखंड

    चतरा : आर्मी जवान की पिटाई मामले ने पकड़ा तूल, पूर्व सैनिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 2, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चतरा: मयूरहंड थाना क्षेत्र में आर्मी जवान के साथ पुलिसकर्मियों ने बर्बरता की थी. अब ये मामला अब तूल पकड़ने लगा है. पूर्व सैनिक संगठन के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक संगठनों ने भी आंदोलन की चेतावनी दी है. मयूरहंड बीडीओ साकेत सिंन्हा के अलावा दोषी पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है.

    धरने पर बैठे पूर्व सैनिक

    मामले को ले समाहरणालय के सामने दर्जनों पूर्व सैनिक धरने पर बैठ गए हैं. जिसे भाजपा और आजसू समेत अन्य राजनीतिक संगठनों ने भी अपना समर्थन दिया है. कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा और आजसू समेत पूर्व सैनिक संगठन ने चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है. उनका कहना है कि आरोपी बीडीओ और अन्य पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो चतरा ही नहीं प्रदेश के सभी जिलों में चरणबद्ध आंदोलन करेंगे. वहीं, दूसरी ओर इस मामले में एसपी राकेश रंजन ने तत्काल प्रभाव से तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है जबकि सहायक पुलिसकर्मियों को लाइन क्लोज कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट आते ही दोषियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

    सेना के जवान की बेरहमी से की गई थी पिटाई

    दरअसल, बुधवार को मास्क न पहनने पर भारतीय सेना के एक जवान की पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से पिटाई कर दी. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. जिसके बाद लोगों में काफी गुस्सा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच के आदेश दिए गए. चतरा के एसपी कार्यालय में अधिकारियों द्वारा सौंपी गई घटना की रिपोर्ट के आधार पर तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.

    पुलिसकर्मियों ने खुद नहीं पहन रखा था मास्क

    वायरल वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि पवन कुमार यादव अपनी बाइक पर वहां पहुंचे थे. उन्हें पुलिसकर्मियों ने रोका. इसके बाद उनकी बाइक की चाबी एक पुलिस वाले ने निकाल ली. जब वाहन की चाबियां छीन लिए जाने का सेना के जवान ने विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने उन पर लात-घूंसों की बौछार शुरू कर दी. मारपीट करने वाले कई पुलिस कर्मियों ने खुद मास्क नहीं पहन रखा था.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद : जज उत्तम आनंद की मौत मामला में CBI की जांच से झारखंड हाई कोर्ट संतुष्ट
    Next Article झारखंड जगुआर कैंप परिसर में वृक्षारोपण का आयोजन, 10,000 से अधिक प्रजाति के वृक्ष लगाए गए

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जमशेदपुर में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी हुई दुर्घटना का शिकार, मौ’त

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश में महंगाई बढ़ी, झारखंड में घटी, अगस्त में 3.14 प्रतिशत रही महंगाई दर

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : करमा पूजा के बाद पलामू में मातम, 5 की मौत, एक लापता; 9 साल में 33 लोगों की जान गई

    September 23, 2026
    Latest Posts

    24 सितंबर : वो पहला प्रयास, जब ISRO ने पूरी धमक के साथ मंगल ग्रह की कक्षा में किया था प्रवेश

    September 24, 2026

    झारखंड : जमशेदपुर में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी हुई दुर्घटना का शिकार, मौ’त

    September 24, 2026

    देश में महंगाई बढ़ी, झारखंड में घटी, अगस्त में 3.14 प्रतिशत रही महंगाई दर

    September 24, 2026

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.