Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 12:51 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»पटना में मुखिया के पति को गोली मारकर हत्या, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
    बिहार

    पटना में मुखिया के पति को गोली मारकर हत्या, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

    Team JoharBy Team JoharAugust 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : मनेर में अपराधियों ने मुखिया के पति की गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार की रात हुई इस घटना से इलाके में दहशत है। बांक पंचायत की मुखिया आशा देवी के पति राजकुमार शाह शुक्रवार की रात अपने गांव नरहनना से कन्हौली जा रहे थे।

    रास्ते में ही बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गाड़ी रोकने को कहा। गाड़ी रूकते ही मुखिया के पति के सिर में अपराधियों ने गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

    शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया
    सावन पूजा में शामिल होने के बाद राजकुमार शाह नरहनना गांव से कन्हौली स्थित अपने घर जा रहे थे। इस हत्याकांड को ग्रामीण पंचायत चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं। गोली मारने के बाद अपराधी आराम से बाइक पर सवार होकर भाग निकले। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

    मृतक राज कुमार के भाई राजकमल ने बताया कि पिछले वर्ष बात पंचायत से उनकी भाभी आशा देवी मुखिया प्रतिनिधि चुनी गई थी। पंचायत के लोगों को आशा देवी से काफी उम्मीद थी और इस वर्ष भी वे बाघ पंचायत से मुखिया के चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे ।

    परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
    मुखिया आशा देवी के पति राजकुमार शाह नरहन गांव में रहते थे। लेकिन, कन्हौली में भी अपना मकान बनाया था। ग्रामीणों के मुताबिक, राजकुमार साह का किसी के साथ कोई विवाद नहीं था। वह काफी मिलनसार व्यक्ति थे। मृतक राज कुमार शाह के दो बेटे हैं। दोनों अभी पढ़ाई कर रहे हैं। पिता की मौत की सूचना मिलते ही दोनों बेटों की स्थिति काफी खराब हो गई है। पत्नी भी बार-बार बेहोश हो रही है।

    क्या बोले डीएसपी
    दानापुर डीएसपी संतोष कुमार ने बताया कि मुखिया पति राजकुमार अपने चार चक्के की गाड़ी से शुक्रवार की देर रात घर लौट रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने कन्हौली गांव के नजदीक गोली मारकर हत्या कर डाली।

    हत्या के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। लेकिन पुलिस को यह शक है कि आगामी पंचायत चुनाव को लेकर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

    murder
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में शॉर्ट सर्किट से दुकानों में लगी आग, खौफ से मची अफरा-तफरी
    Next Article झारखंड में MPA एक्ट को मंत्री की मंजूरी, मानसून सत्र में विधानसभा पेश किया जाएगा

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    चलती ट्रेन से फिसली महिला दरवाजे पर लटकी, RPF जवान ने बचाई जान, घटना का VIDEO आया सामने

    June 17, 2025
    बिहार

    पटना में 10 लाख की विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    June 17, 2025
    बिहार

    सिविल कोर्ट से कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.