राँची: अमोनिया गैस रिफिलिंग प्लांट में रिसाव होने से अफरा तफरी मच गई।यह घटना बुधवार को जिले के रातू थाना क्षेत्र के कमड़े स्थित अमोनिया गैस रिफलिंग प्लांट में हुई।जहां पाइप में रिसाव हो गया। गैस रिसाव के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।प्लांट में कार्यरत कर्मी मौके से भाग कर अपनी जान बचाई।गैस रिसाव होने के बाद इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी।मौके पर पुलिस पहुंच गई इसकी सूचना एनडीआरएफ टीम को दी। मौके पर एनडीआरएफ की टीम की उपस्थिति में तकनीशियन ने पाइपालइन के रिसाव को ठीक किया।इस हादसे में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।सजगता के कारण बड़ा हादसा टल गया।
रांची : कमडे में अमोनिया गैस रिफिलिंग प्लांट में गैस रिसाव, स्थानीय लोगो में दहशत
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More




