Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 7:18 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»राज्य सूचना आयोग के आप्त सचिव के माता-पिता की हत्या की गुत्थी सुलझी, आरोपी शिवम पांडेय गिरफ्तार
    झारखंड

    राज्य सूचना आयोग के आप्त सचिव के माता-पिता की हत्या की गुत्थी सुलझी, आरोपी शिवम पांडेय गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharAugust 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू : राज्य सूचना आयोग के आप्त सचिव अरविंद कुमार के माता-पिता की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में 18 साल के आरोपी शिवम पांडेय को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 4 मोबालइ और 40 हजार रुपए बरामद किए गए हैं।

    SP चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने बताया कि वह बुजुर्ग दंपति के व्यवहार से परेशान रहता था। वह इतना तंग आ गया था कि गुरुवार की सुबह उन्हें चाकूओं से गोद दिया। पुलिस को उसने बताया कि वह पबजी गेम का भी आदी है।

    दंपति को नहीं थी हमले की भनक
    आरोपी ने बताया कि उसके दोनों दंपति के साथ संबंध अच्छे थे। सुबह जब वह उनकी हत्या करने गया तो बुजुर्ग राजेश्वर राम ने ही उसे बैठने के लिए कुर्सी दी थी। इतना ही नहीं उनकी पत्नी शर्मिला देवी उसके लिए चाय बनाने गईं थी। इसी दौरान मौका देखकर उसने राजेश्वर राम पर चाकू से वार किया। 4 वार के बाद वे ढेर हो गए। इसके बाद किचन में जाकर उसने उनकी पत्नी की भी हत्या कर दी।

    40 हजार रुपए चोरी किए
    उसने बताया कि हत्या के बाद उनके गोदरेज में रखे 40 हजार रुपए और जेवरात भी निकाल लिए। उसने बताया कि घटना के बाद उसने इसमें इस्तेमाल चाकू और अपने कपड़े अमानत नदी में फेक दिए हैं। हत्या में प्रयुक्त चाकू र आरोपी के कपड़े अभी तक बरामद नहीं किए जा सके हैं।

    सफाईकर्मी ने देखी थी लाश
    बुजुर्ग दंपती का घर शहर थानाक्षेत्र के कुंड मुहल्ला में डॉ. जीपी सिंह के नर्सिंग होम के पास है। घर की सफाई के लिए एक कर्मी आता है, जिसने गुरुवार को गेट खुला पाया और फर्श पर खून का छींटा देखा। अंदर जाकर देखा तो दंपति के शव पड़े थे। इसके बाद पुलिस को अपराध की सूचना दी गई।

    murder
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमाही ने सपने में बुलाया, हरियाणा से पैदल दौड़ा चला आया अजय गिल
    Next Article Independence Day 2021 Live : स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का राष्ट्र को संबोधन

    Related Posts

    झारखंड

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025
    झारखंड

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025
    Latest Posts

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025

    रेस्टोरेंट में रेड, तीन किलो नकली पनीर बरामद, 10 हजार जुर्माना

    June 17, 2025

    चलती ट्रेन से फिसली महिला दरवाजे पर लटकी, RPF जवान ने बचाई जान, घटना का VIDEO आया सामने

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.