Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गुमला में डायन-बिसाही के शक में महिला की टांगी से काटकर हत्या
    झारखंड

    गुमला में डायन-बिसाही के शक में महिला की टांगी से काटकर हत्या

    Team JoharBy Team JoharAugust 10, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला : चैनपुर थाना अंतर्गत जनावल पंचायत के बीजापाठ गांव में अंधविश्वास के चक्कर में एक बार फिर एक बुजुर्ग आदिम जनजाति महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। आरोपी ने सोमवार को कुल्हाड़ी से काट उसकी हत्या कर दी। मंगलवार को महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के अनुसार, उसके घर में 6 माह में तीन लोगों की मौत हो गई थी। इससे उसे शक था कि वृद्धा ही तंत्र-मंत्र कर उनकी जान ली है। इसी वजह से उसने बुजुर्ग महिला की जान ले ली।

    मृतका की पहचान जोहानी असुर (60) के रूप में की गई है। महिला गांव से एक किलोमीटर दूर पीने का पानी लाने के लिए झरना गई हुई थी। पानी लेकर लौटने के दौरान जनावल जंगल मे पहले से घात लगा बैठा बिलिया असुर (30) ने महिला पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जोहानी असुर की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने पर भी उसका कहीं पता नहीं चला।

    मंगलवार सुबह जोहानी असुर का बेटा माइकल असुर जंगल की ओर गया तो उसे महिला का शव दिखा। इसके बाद उसने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना चैनपुर पुलिस को दी गई। सूचना पाकर चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। रास्ता नहीं होने की वजह से घटनास्थल तक पुलिस को पहुंचने के लिए 3 किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ा।

    वहीं, पुलिस को देख हत्यारा बिलियम असुर पुलिस के समक्ष अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि बीते 6 महीने के अंदर मेरे घर के तीन सदस्य की मौत हो गई है। मैं दिल्ली से 1 महीना पूर्व लौटा, जिसके बाद मेरी भी तबीयत खराब रहती थी। मुझे शक था कि जोहनी असुर डायन कर मेरे परिजनों को मार रही है। इसलिए गुस्से में आकर जोहनी असुर की हत्या कर दी।

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा में हेडमास्टर को जूतों की माला पहना गांव में घुमाया, पारा शिक्षिका को प्रताड़ित करने का आरोप
    Next Article चतरा में अफीम तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 28 क्विंटल डोडा लदा ट्रक जब्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.