Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Jul, 2025 ♦ 9:30 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हेमंत कैबिनेट एतिहासिक फैसला, झारखंड से मैट्रिक पास को ही मिलेगी सरकारी नौकरी
    झारखंड

    हेमंत कैबिनेट एतिहासिक फैसला, झारखंड से मैट्रिक पास को ही मिलेगी सरकारी नौकरी

    Team JoharBy Team JoharAugust 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: गुरुवार को हेमंत सोरेन कैबिनेट ने एतिहासिक फैसला लेते हुए राज्य और जिला स्तर पर होने वाली नियुक्तियों में स्थानीय रीति रिवाज और परिवेश के ज्ञान को अहम बताते हुए अभ्यर्थियों को झारखंड के संस्थानों से मैट्रिक पास करना अनिवार्य कर दिया है.

    झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 27 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. मंत्रिपरिषद ने जेपीएससी और जेएसएससी की ओर से क्लास 2 और क्लास 3 की नियुक्ति नियमावली में संशोधन की मंजूरी देते हुए प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के बदले अब एकमात्र मुख्य परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है. मुख्य परीक्षा में तीन पत्र होंगे, जिसमें भाषा ज्ञान क्वॉलिफाइंग होगा. वहीं, दूसरा पत्र क्षेत्रीय जनजाति भाषा का होगा, जो अनिवार्य होगा. इसमें न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा. तीसरा पत्र सामान्य ज्ञान का होगा, जिसमें भी न्यूनतम अंक लाना अनिवार्य होगा. दूसरे और तीसरे पत्र को जोड़कर मेधा अंक तैयार होगा. राज्यस्तरीय पदों के लिए स्थानीय क्षेत्रीय 12 भाषाएं होंगी.

    अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर

    मानसून सत्र 3 से 9 सितंबर तक आहूत होगा. जेपीएससी में तीन सदस्य अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हांसदा और जमाल अहमद के मनोनयन की स्वीकृति दी गई. सरकारी विभागीय परीक्षा में अब हिन्दी टंकण 25 शब्द प्रति मिनट का होगा. 10 मिनट में अभ्यर्थियों को 250 शब्द टंकण करनी होगी. वहीं, अब डेढ़ के बदले अब 2% तक गलती माफ होगी. इसके अलावा झारखंड राज्य समाहरणालय लिपिकीय संवर्ग नियुक्ति प्रोन्नति नियमावली की मंजूरी दी गई.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडॉक्टर की बेटी का शव घर में पंखे से लटकता मिला, नीट परीक्षा में असफल बना वजह
    Next Article महिला हॉकी टीम कांस्य से चूकी, ब्रिटेन ने 4-3 से हराया

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, 13 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

    July 29, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बाबा धाम से बासुकीनाथ जा रही कांवरियों की बस हादसे का शिकार, 5 की मौ’त

    July 29, 2025
    झारखंड

    जन समस्याओं के समाधान को लेकर सख्त हुए DC भजंत्री, मांडर CO सहित कई को शो-कॉज करने का दिया निर्देश

    July 28, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, 13 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

    July 29, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 29 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    July 29, 2025

    बाबा धाम से बासुकीनाथ जा रही कांवरियों की बस हादसे का शिकार, 5 की मौ’त

    July 29, 2025

    जन समस्याओं के समाधान को लेकर सख्त हुए DC भजंत्री, मांडर CO सहित कई को शो-कॉज करने का दिया निर्देश

    July 28, 2025

    ब्राउन शुगर की तस्करी में एक गिरफ्तार, 17 पुड़िया माल जब्त

    July 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.