Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Nov, 2025 ♦ 2:44 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»पोर्नोग्राफी मामला : राज कुंद्रा की जमानत याचिका खारिज
    मनोरंजन

    पोर्नोग्राफी मामला : राज कुंद्रा की जमानत याचिका खारिज

    Team JoharBy Team JoharJuly 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा और रयान थोर्प की जमानत याचिका खारिज कर दी है. बीते दिनों मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मिलिंद भारम्बे से जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज कुंद्रा के इस बिजनेस में शिल्पा शेट्टी की संलिप्तता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, एक्ट्रेस की इसमें कोई भूमिका नहीं पाई गई है, लेकिन जांच की जा रही है. इससे पहले, सोशल मीडिया पर एच अकाउंट्स नामक एक ग्रुप के व्हाट्सएप चैट से लिए गए प्रिंटआउट की तस्वीरें वायरल हुई थी. नेटिजन्स के अपुष्ट दावों से पता चलता है कि ग्रुप के प्रतिभागियों में से एक अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा भी हैं. प्रिंटआउट की तस्वीरों से पता चलता है कि अश्लील फिल्मों के निर्माण के माध्यम से कितना राजस्व अर्जित किया गया और कैसे लेनदेन किया गया.

    वहीं, मुंबई पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया था कि गिरफ्तार कारोबारी राज कुंद्रा और उनके बहनोई प्रदीप बख्शी भारत और ब्रिटेन में स्थित उनकी कंटेंट प्रोडक्शन कंपनियों के माध्यम से संचालित एक अंतरराष्ट्रीय पोर्न फिल्म रैकेट के कथित मास्टरमाइंड हैं. बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति, कुंद्रा वियान इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक हैं, जिसे युगल द्वारा संयुक्त रूप से प्रमोट किया गया है, जबकि बख्शी- एक ब्रिटिश नागरिक (जिसकी शादी कुंद्रा की बहन से हुई है) केनरिन लिमिटेड, लंदन के अध्यक्ष हैं. मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मिलिंद भारम्बे ने कहा था कि दोनों कंपनियों के पास केनरिन लिमिटेड द्वारा विकसित हॉटशॉट्स डिजिटल एंटरटेनमेंट नामक एक मोबाइल ऐप था.

    हॉटशॉट्स ऐप को दुनिया के पहले 18 प्लस ऐप के रूप में वर्णित किया गया है, जो विशेष फोटो, लघु फिल्मों और हॉट वीडियो में विश्व स्तर पर कुछ सबसे हॉट मॉडल और सेलेब्स को प्रदर्शित करता है, जिसमें सॉफ्ट-टू-हार्ड पोर्न शामिल है. भारम्बे ने यहां मीडिया से कहा, फ्री टू डाउनलोड ऐप को एप्पल और गूगल प्ले स्टोर दोनों ने इसकी सामग्री के प्रकार (टाइप ऑफ कंटेंट) के लिए बंद कर दिया था. मुंबई पुलिस ने जांच के दौरान कई हॉटशॉट फिल्मों, वीडियो क्लिप, व्हाट्सएप चैट आदि जैसे आपत्तिजनक सबूत बरामद किए हैं.

    Bollywood
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleक्वार्टर फाइनल में पहुंची दीपिका, बहन ने कहा- मेडल लेकर लौटेगी दीदी
    Next Article घाटशिला में ग्रेजुएशन की छात्रा ने जन्मदिन से 2 दिन पहले की आत्महत्या

    Related Posts

    मनोरंजन

    किंग खंग जन्मदिन : 60 की उम्र में भी शाहरुख खान का स्टाइल बरकरार

    November 2, 2025
    मनोरंजन

    अल्लू अर्जुन के छोटे भाई Allu Sirish ने की सगाई, परिवार और फिल्मी सितारों ने दी बधाई

    November 1, 2025
    मनोरंजन

    दिवंगत सिंगर जुबिन गर्ग की आखिरी फिल्म ‘रोई-रोई बिनाले’ बॉक्स ऑफिस पर हिट

    November 1, 2025
    Latest Posts

    हेमंत कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले : सिंचाई, सड़क, आवास और खेल क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

    November 3, 2025

    “आदिवासी-मूलवासी की सरकार है, व्यापारियों की नहीं”, घाटशिला में गरजे सीएम हेमंत सोरेन

    November 3, 2025

    TSPC और नीरज साहू गैंग के नाम पर लेवी मांगने वाले चार धराये, SP क्या बता गये… देखें

    November 3, 2025

    निगम की जमीन पर चल रहा था बूचड़खाना, अब चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

    November 3, 2025

    रनिया थाना प्रभारी पर हमला मामला : दो नामजद सहित 40 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज

    November 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.