Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»स्वास्थ्य»ब्रेकफास्ट में केला और दही खाने से होंगे ये फायदे, शरीर रहेगा स्वस्थ
    स्वास्थ्य

    ब्रेकफास्ट में केला और दही खाने से होंगे ये फायदे, शरीर रहेगा स्वस्थ

    Team JoharBy Team JoharJuly 26, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    केला खाना सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है. यह शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है और शरीर को एनर्जी भी देता है. वहीं दही भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. इसमें मौजूद गुड बैक्टीरिया पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखते हैं और पेट की समस्याओं को दूर करते हैं. हालांकि आपने ज्यादातर लोगों को केले के साथ दूध का सेवन करते हुए देखा होगा लेकिन क्या आपको पता है कि केले के साथ दही का सेवन करने से शरीर को काफी अधिक फायदा पहुंचता है. केला और दही का साथ में सेवन करने से शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाया जा सकता है.

    दही में भरपूर मात्रा में गुड बैक्टीरिया, कैल्शियम, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते है, तो वहीं केले में विटामिन, आयरन और फाइबर पाया जाता है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. केला और दही को आप अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं. आइए जानते हैं दही और केले को एकसाथ खाने से आपको क्या फायदा होगा.

    केला और दही खाने के अद्भुत फायदे

    कब्ज की समस्या से छुटकारा
    अगर आप नियमित रूप से कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं तो आप ब्रेकफास्ट में केला और दही खा सकते हैं. ये सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए दही में केला और किशमिश डालकर खाने से राहत मिलती है.

    वजन को रखता है कंट्रोल में
    दही और केले दोनों में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है. दही मे केला डालकर खाने से शरीर का फैट तेजी से बर्न होता है. दही और केले को ब्रेकफास्ट में खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है जिससे अधिक खाने से बचा जा सकता है और वजन को कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है.

    हड्डियों को रखता है मजबूत
    केले में मौजूद फाइबर दही के गुड बैक्टीरिया को सपोर्ट करता है. इससे कैल्शियम का एब्जॉर्प्शन बेहतर तरीके से होता है. ब्रेकफास्ट में दही और केले के सेवन से हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है.

    शरीर को देता है एनर्जी
    अगर आप काफी अधिक थकान महसूस करते हैं तो आपके लिए केले और दही का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है. केले और दही को ब्रेकफास्ट में खाने से शरीर में दिन भर एनर्जी बनी रहती है और थकान भी महसूस नहीं होती

    healthy
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड सरकार को गिराने की साजिश में शामिल थे नेता और पत्रकार, नेता का भांजा कर रहा था डील
    Next Article झुंड से बिछड़े दो हाथियों का उत्पात, तीन लोगों को पटक कर किया जख्मी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिए निर्देश, सहियाओं को मिलेंगे टैब और होगी डॉक्टरों की भर्ती

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026
    Latest Posts

    मोदी से लेकर ट्रंप ने जिसे बताया हीरो, कौन है वो कैप्टन स्मित मच्छार

    October 1, 2026

    TMC के 4 इंडियन बैंक अकाउंट्स पर फ्रीज जारी, सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार

    October 1, 2026

    बालाघाट में 32 आदिवासी बच्चों की मौतः परिजनों से राहुल गांधी ने कहा, मैं आ रहा हूं आपके पास, खुद को अकेला न समझें

    October 1, 2026

    झारखंड : वेदकारो माइंस में CISF की बड़ी कार्रवाई, 207 टन कोयला जब्त, 4 बाइक बरामद

    October 1, 2026

    जयंती विशेष : रांची में जन्मी ‘विजया’ से बिहार की ‘कोकिला’ तक, जानें शारदा सिन्हा की अनकही कहानी

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.