Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 2:17 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»तूफान ‘इन-फा’ ने चीन के पूर्वी तट पर दी दस्तक, उड़ानें रद्द
    विदेश

    तूफान ‘इन-फा’ ने चीन के पूर्वी तट पर दी दस्तक, उड़ानें रद्द

    Team JoharBy Team JoharJuly 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

     चीन : तूफान ‘इन-फा’ ने चीन के पूर्वी तट यानी शंघाई के दक्षिण में रविवार को दस्तक दे दी. इससे पहले उड़ानों (Flights) और ट्रेन सेवाओं को रद्द कर दिया गया तथा लोगों से घरों के भीतर ही रहने को कहा गया है. सरकारी टीवी ने राष्ट्रीय मौसम एजेंसी के हवाले से बताया कि तूफान ने झेजियांग प्रांत के झोउशान में दस्तक दी. उसने 250-300 मिलीमीटर तक बारिश का अनुमान जताया है. ब्यूरो ने कहा, ‘‘लोगों को बाहर नहीं जाना चाहिए.’तूफान से इससे पहले ताइवान में बारिश हुई और पेड़ तक उखड़ गए लेकिन किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. इस दौरान 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली. 

    सरकारी टीवी ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि शंघाई के पुडोंग और होंगक्याओ हवाईअड्डों पर सैकड़ों उड़ानों को रद्द कर दिया गया तथा सोमवार को और उड़ानों को रद्द करने की संभावना है. शंघाई ने पार्कों और एक मशहूर पर्यटक स्थल को बंद कर दिया है. शंघाई के दक्षिणपश्चिम हांगझोउ में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे ने भी उड़ानों को रद्द कर दिया है.

    शंघाई के बंदरगाह शहर निंग्बो में ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गयी हैं. इससे पहले झेजियांग प्रांत में स्कूल, बाजार और कारोबारों को बंद करने का आदेश दिया गया. इस बीच, मध्य चीन में झेंगझोउ शहर में मंगलवार को भारी बारिश के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 58 हो गयी है.

    International news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारतीय कारोबारी यूसुफ अली बने आबूधाबी सुप्रीम बिजनेस बोर्ड के उपाध्यक्ष
    Next Article 26जुलाई का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    एक्सिओम मिशन 4 की लॉन्चिंग फिर टली, नासा ने नहीं दी नई तारीख

    June 20, 2025
    टेक्नोलॉजी

    स्पेसएक्स का स्टारशिप 36 रॉकेट टेस्टिंग के दौरान ब्लास्ट

    June 19, 2025
    देश

    ऑपरेशन सिंधु: भारत ने ईरान से 110 छात्रों को सुरक्षित निकाला

    June 19, 2025
    Latest Posts

    मोदी युग भारत के वैश्विक नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का युग है : बिरंची नारायण

    June 20, 2025

    गजब का फंडा अपना कर उड़ा डालते थे लोगों के खाते से माल, तीन धराए

    June 20, 2025

    आकाश रॉय उर्फ मोनू गैंग से बाहर, राहुल दूबे आरोप मुक्त… कुख्यात सुजीत सिन्हा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

    June 20, 2025

    झारखंड कैबिनेट में 26 प्रस्तावों पर मुहर, JSSC की परीक्षा अब दो चरणों में

    June 20, 2025

    भारी बारिश के बीच रांची पुलिस की अपील, पर्यटक स्थलों से रहें दूर

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.