Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Apr, 2026 ♦ 12:43 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रूपा तिर्की मामला : आरोपी बैचमेट दारोगा शिव कनौजिया का हुआ स्पेक्ट्रोग्राफी, रिकॉर्ड की गई आवाज
    झारखंड

    रूपा तिर्की मामला : आरोपी बैचमेट दारोगा शिव कनौजिया का हुआ स्पेक्ट्रोग्राफी, रिकॉर्ड की गई आवाज

    Team JoharBy Team JoharJuly 22, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंजः रूपा तिर्की मौत मामले में जाच बढ़ती जा रही है. इस दौरान रांची से एक्सपर्ट की टीम संदिग्धों की जांच कर रहे हैं. इसी कड़ी में आरोपी बैचमेट दरोगा शिव कुमार कनौजिया की आवाज स्पेक्ट्रोग्राफी के एक्सपर्ट ने मंडल कारा में आरोपी की आवाज रिकॉर्ड की.

    साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत मामले के आरोपी बैचमेट दरोगा शिव कुमार कनौजिया का स्पेक्ट्रोग्राफी हुआ. जिसमें रांची से आए एक्सपोर्ट ने मंडल कारा में उनकी आवाज को रिकॉर्ड किया. इस दौरान एक्सपर्ट के साथ केस के अनुसंधानकर्ता नगर इंस्पेक्टर शशि भूषण चौधरी की निगरानी में शिव कुमार कनौजिया की आवाज को काफी बारिक तरीके से रिकॉर्ड किया गया, ताकि चूक की कोई गुंजाइश ना रहे.

    वहीं आवाज को वॉइस रिकॉर्डर में रिकॉर्ड सैंपल के तौर पर एक्सपर्ट फॉरेंसिक लैब रांची ले जा रहे हैं. जहां शिव कुमार कनौजिया की आवाज और मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड आवाज की स्पेक्ट्रोग्राफी टेस्ट के तहत मिलान किया जाएगा.

    पुलिस के मुताबिक ऑडियो क्लिप में आवाज किसकी और कब की है, यह केस का अहम सबूत है, उधर ऑडियो क्लिप के साथ कोई छेड़छाड़ तो नहीं हुई है, जैसी कई अन्य बिंदुओं पर भी फॉरेंसिक लैब में इस आवाज की जांच की जाएगी. पुलिस के मुताबिक बैचमेट एसआई शिव कुमार कनौजिया पर रूप तिर्की की भावना को आहत पहुंचाने का आरोप है. फिलहाल शिव कुमार कनौजिया न्यायिक हिरासत में मंडल कारा में बंद हैं.

    पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की मौत मामले में चाईबासा डीएसपी ने आरोपी बैचमेट दरोगा शिवकुमार कनौजिया के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है. चाईबासा के मुख्यालय डीएसपी सुधीर कुमार ने यहां पहुंचकर केस में आरोपी दारोगा और गवाहों का बयान दर्ज किया है, साथ ही यहां से संबंधित जानकारी ली है. सूत्रों के मुताबिक शिव को बर्खास्त करने के लिए एक रिपोर्ट तैयार की जा रही है.

    साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की हत्या या आत्महत्या की गुत्थी अब तक सुलझी नहीं है. पुलिस महकमे की ओर से इसे आत्महत्या करार कर दिया गया है. बैचमेट दरोगा शिवकुमार कनौजिया को आरोपी बनाकर उसे जेल भी भेज दिया गया है.

    रूपा तिर्की मौत मामले को लेकर पूरे झारखंड में आदिवासी समाज की ओर से हत्या की बात कही जा रही है. विभिन्न संगठनों और सियासी दलों की ओर से लगातार इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की जा रही है, मामला झारखंड हाई कोर्ट तक पहुंच चुका है. इस मामले में 29 जुलाई को फिर से सुनवाई होगी, जिसमें सरकार जांच रिपोर्ट पेश करने के लिए अपनी तैयारी पूरी कर रही है. रूपा तिर्की मामले में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से जुड़ी कई नामी हस्तियां का नाम भी सामने आ रहा है.

    police
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसब जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में झारखंड की चंचला का मुकाबला आज, नाकआउट चरण का पहला मुकाबला तुर्की से
    Next Article BBMKU का पहला दीक्षांत समारोह -राज्यपाल रमेस बैस ने कहा- शिक्षा से ही आएगी जागृति,सीएम ने अमीन का कोर्स शुरू करने की कही बात

    Related Posts

    झारखंड

    गुमला ट्रेजरी ऑफिसर पर वित्त विभाग का शिकंजा, जांच में अड़ंगा लगाने पर 24 घंटे में जवाब देने का नोटिस

    April 29, 2026
    झारखंड

    पलामू में सनसनीखेज वारदात: साठ वर्षीय बुजुर्ग को घर से उठाकर अपराधियों ने मारी गोली, मौके पर मौत

    April 29, 2026
    गिरिडीह

    गिरिडीह में वरमाला से पहले बवाल, खूब चले लाठी-डंडे, 4 घायल

    April 29, 2026
    Latest Posts

    गुमला ट्रेजरी ऑफिसर पर वित्त विभाग का शिकंजा, जांच में अड़ंगा लगाने पर 24 घंटे में जवाब देने का नोटिस

    April 29, 2026

    धनबाद की पूजा का बेंगलुरु के अपार्टमेंट में मिला खू’न से लथपथ शव, बॉश कंपनी में थी कार्यरत

    April 29, 2026

    पलामू में सनसनीखेज वारदात: साठ वर्षीय बुजुर्ग को घर से उठाकर अपराधियों ने मारी गोली, मौके पर मौत

    April 29, 2026

    गिरिडीह में वरमाला से पहले बवाल, खूब चले लाठी-डंडे, 4 घायल

    April 29, 2026

    मेघालय हनीमून मर्डर केस: 320 दिन बाद मुख्य आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, कोर्ट ने बताई ये वजह

    April 29, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.