Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Apr, 2026 ♦ 1:54 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»सब जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में झारखंड की चंचला का मुकाबला आज, नाकआउट चरण का पहला मुकाबला तुर्की से
    खेल

    सब जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में झारखंड की चंचला का मुकाबला आज, नाकआउट चरण का पहला मुकाबला तुर्की से

    Team JoharBy Team JoharJuly 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची. सब जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के दो दिवसीय मुकाबले गुरुवार से शुरू होने जा रहे हैं. हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित इस चैंपियनशिप में देश की पदक की एक बड़ी उम्मीद झारखंड की रेसलर चंचला कुमारी से है. गुरुवार को हंगरी में चंचला कुमारी के कुल तीन मुकाबले हैं. पहले मुकाबले में चंचला तुर्की के रेसलर से भिड़ेगी. तुर्की से जीतने की स्थिति में उसका मुकाबला यूक्रेन और उजबेकिस्तान के विजेता से होगा. चंचला अगर इस मैच में भी जीत जाती है तो फिर उसका मुकाबला कजाकिस्तान और अमेरिका के मैच विजेता से होगा. रांची की चुस्त और फुर्तीली चंचला अगर ये तीनों मुकाबले जीत लेती है तो वह सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी. जिसके बाद अगले ही दिन शुक्रवार 23 जुलाई को सब जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा.

    चंचला के साथ हंगरी गये अंतर्राष्ट्रीय कोच बबलू कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप में चंचला की दावेदारी पूरी है. उम्मीद है कि चंचला मैच दर मैच बेहतर प्रदर्शन करती जाएगी. उन्होंने बताया कि इतने बड़े टूर्नामेंट में फिटनेस और फुर्ती के साथ माइंड गेम भी जबरदस्त होगा. उन्होंने कहा कि चंचला व्यवहार में जितनी शांत है. रिंग में उतनी ही ज्यादा फुर्तीली है.

    पदक की उम्मीद.

    झारखंड कुश्ती संघ के अध्यक्ष और कोच भोलानाथ सिंह ने बताया कि उन्हें चंचला से पदक की पूरी उम्मीद है. क्योंकि चंचला कुश्ती के हर पैतरे को बेहतर समझती है. उन्होंने बताया कि खेलगांव में चंचला को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग दी गयी थी. जिसका असर हंगरी में दिखेगा. हंगरी रवाना होने से पहले चंचला को रांची के खेलगांव में उच्चस्तर का प्रशिक्षण दिया गया था. जहां उसे अंतर्राष्ट्रीय मैचों के लिए पूरी तरह से तैयार किया गया था. चंचला को खेलगांव में प्रशिक्षण देने वाले कोच राजीव रंजन उर्फ भीम और मधु तिर्की को भी भरोसा है कि चंचला पदक लेकर ही अपने देश लौटेगी. बता दें कि चंचला रांची के ओरमांझी की रहनेवाली है.

    Sports
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोकसभा में रक्षा सेवा विधेयक 2021 पेश
    Next Article रूपा तिर्की मामला : आरोपी बैचमेट दारोगा शिव कनौजिया का हुआ स्पेक्ट्रोग्राफी, रिकॉर्ड की गई आवाज

    Related Posts

    खेल

    एशियन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका, विजयी खिलाड़ियों का DC भजंत्री ने बढ़ाया हौसला

    April 21, 2026
    खेल

    झारखंड राज्य ग्रेडिंग खो-खो प्रतियोगिता का फेज-2 सफलतापूर्वक संपन्न

    April 20, 2026
    खेल

    महिला क्रिकेट को नई उड़ान: ICC ने पहली बार वूमेन्स T20I चैलेंज ट्रॉफी का किया ऐलान

    April 17, 2026
    Latest Posts

    बोकारो एयरपोर्ट पर छिड़ी राजनीतिक रार: सांसद ढुल्लू महतो ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, अफवाहों को बताया आधारहीन

    April 29, 2026

    शादी समारोह बना रणक्षेत्र: वरमाला को लेकर हुए विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, चार बाराती घायल

    April 29, 2026

    मां और 7 वर्षीय बेटा रहस्यमय तरीके से लापता, एक सप्ताह बाद भी सुराग नहीं, सूचना देने वाले को इनाम

    April 29, 2026

    इंस्टाग्राम चलाने पर नानी ने लगाई फटकार तो किशोरी ने खाया जहर, अस्पताल में मौत

    April 29, 2026

    सारंडा के स्कूल में घुसे जंगली हाथी, चट कर गये बच्चों के मिड डे मील का सामान

    April 29, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.