Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 May, 2026 ♦ 3:26 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»सेहत»बारिश के मौसम में डायबिटीज के मरीज रखें इन बातों का ख्याल, रहेंगे हेल्दी
    सेहत

    बारिश के मौसम में डायबिटीज के मरीज रखें इन बातों का ख्याल, रहेंगे हेल्दी

    Team JoharBy Team JoharJuly 18, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बारिश का मौसम सुहाना तो बहुत लगता है लेकिन दिक्कतें कई साथ लेकर आता है. इस मौसम में कई बीमारियां भी सिर उठाने लगती हैं. इसलिए ज़रूरी है अपनी सेहत का अच्छी तरह से ध्यान रखा जाये जिससे इस मौसम का आनंद आप बेहतर तरीके से ले सकें. खासकर डायबिटीज  के मरीजों को इस मौसम में विशेष तौर पर अपना ख्याल रखने की ज़रूरत है जिससे किसी भी तरह की दिक्कत से खुद को बचाया जा सके. आज हम आपको बताएंगे कि बारिश के मौसम में डायबिटीज  के मरीजों को किन बातों का ख्याल रखना चाहिए.

    बारिश के मौसम में सबसे ज़रूरी है अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाए रखना, तभी आप किसी भी तरह की बीमारियों को खुद से दूर रखने में कामयाब हो सकेंगे. इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आपको अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करना चाहिए जो आपके इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग करने में मदद करती हैं. साथ ही दो फलों का सेवन भी रोज़ाना करना चाहिए.

    ज़रूरत से ज़्यादा और बाहर का खाने से बचें

    इस मौसम में आप ज्यादा खाना खाने से बचें साथ ही बहुत ज्यादा कैलोरी का सेवन भी न करें. ऐसा इसलिए क्योंकि बारिश के मौसम में बॉडी की एक्टिविटी कम हो जाती है. इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि बाहर से खाना मंगवाकर न खाएं. इससे संक्रमण होने का खतरा हो सकता है. खाने का समय भी अगर फिक्स कर लें तो ये आपके लिए और भी बेहतर होगा.

    पर्याप्त पानी पीना भी ज़रूरी

    बारिश के मौसम में प्यास कम ही लगती है इसलिए प्यास लगने का इंतज़ार न करते हुए पानी पीते रहें. क्योंकि सेहत को दुरुस्त और बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त पानी पीना भी ज़रूरी है. अगर आप RO का पानी इस्तेमाल नहीं करते हैं तो टैप वॉटर का सेवन करने से पहले इसको अच्छी तरह से उबाल लें. जिससे बीमारी होने का खतरा न रहे.

    पैरों का रखें ख्याल

    डायबिटीज  के मरीजों को बारिश के मौसम में अपने पैरों का ख्याल भी सेहत की तरह ही रखना चाहिए. इस मौसम में ज़रूरी है कि आप नंगे पैर चलने से बचें. साथ ही जूते भी आरामदायक ही पहनें. पैरों का ख्याल न रखने की वजह से पैरों तक जाने वाली नसों और वाहिकाओं को नुकसान पहुंचने का खतरा बना रहता है.

    चोट को न करें नज़रअंदाज़

    किसी भी तरह की चोट को नज़रअंदाज़ न करें खासकर पैरों की चोट को. बारिश के मौसम में डायबिटीज के मरीजों के लिए छोटी सी चोट भी बड़ी दिक्कत की वजह बन सकती है. अगर चोट को नज़रअंदाज़ किया गया और इसका इलाज सही समय पर न किया गया तो इससे इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है.

    healthy
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहत्या करने आये बदमाशों से अकेले भिड़ी निहत्थी महिला, पटककर छीन ली पिस्टल
    Next Article KGF Chapter 2 के टीजर ने बनाया नया रिकॉर्ड, यूट्यूब पर व्यूज 200 मिलियन के पार

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    नौतपा में सेहत का रखें खास ख्याल, डाइट में जोड़ें ये कूलिंग फूड्स

    May 26, 2026
    झारखंड

    झारखंड के स्लम इलाकों में मिलेगा मुफ्त इलाज, 18 करोड़ से खुलेंगे 140 मदर टेरेसा हेल्थ क्लीनिक

    April 29, 2026
    झारखंड

    AI से दिल की जांच : IIT ISM की ‘इकोपल्स’ तकनीक से हृदय रोगों की समय पर पहचान संभव

    April 25, 2026
    Latest Posts

    झांगुर गिरोह का सरगना 5 लाख का इनामी रामदेव उरांव ने किया सरेंडर, दो सहयोगियों के साथ डाला हथियार

    May 30, 2026

    जमशेदपुर के अशोका होटल में रसोइये की संदिग्ध मौ’त, बाथरूम में मिला शव

    May 30, 2026

    कर्ज और ब्याज की लड़ाई में गई पारा शिक्षक की जान, साथी टीचर गिरफ्तार

    May 30, 2026

    झारखंड में मतदाता मैपिंग ने पकड़ी रफ्तार, एक सप्ताह में 5 लाख से अधिक वोटर जुड़े

    May 30, 2026

    रिम्स के पीजी डॉक्टर सानू सनल बरवार की संदिग्ध मौ’त, कटहल मोड़ के एक घर में मिली लाश

    May 30, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.