Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 May, 2026 ♦ 1:57 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»यूरो कप : इटली ने पेनल्टी शूटआउट में इंग्लैंड को 3-2 से हराया, जीता दूसरा यूरो कप खिताब
    खेल

    यूरो कप : इटली ने पेनल्टी शूटआउट में इंग्लैंड को 3-2 से हराया, जीता दूसरा यूरो कप खिताब

    Team JoharBy Team JoharJuly 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली। वेम्बली स्टेडियम में इंग्लैंड और इटली के बीच चले यूरो कप के फाइनल में इटली टीम की जीत हुई है। इटली ने दूसरी बार यूरो कप का खिताब जीत लिया है। हालांकि इस जोरदार मुकाबले में इंग्लैड ने शुरुआत में ही बढ़ ले ली थी। यूरो 2020 के फाइनल में इटली की टीम ने इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट 3-2 से हराया।

    शानदार चले मैच में इंग्लैंड के ल्यूक शॉ ने यूरो फाइनल के इतिहास में सबसे तेज गोल किया। शॉ ने मैच के दूसरे मिनट में गोल किया। अगर सटीक समय की बात की जाए तो गोल का सटीक समय 1 मिनट, 57 सेकंड था। इससे पहले 1964 में स्पेन के जीसस मारिया ने रूस के खिलाफ फाइनल में छठे मिनट में गोल दागा था। पहले हाफ तक इंग्लैंड इटली पर बढ़त बनाए थी। दूसरे हाफ तक आते आते भी इंग्लैंड को 1-0 से आगे था।
    इंग्लैंड के हौसले बुलंद थे, दूसरे हाफ तक इंग्लैंड इटली पर हावी रहा। लेकिन खेल के 67वें मिनट में इटली ने गोल करके मुकाबले में बराबरी कर ली। लियोनार्डो बोनुची यूरो फाइनल के इतिहास में सबसे उम्रदराज गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। लियोनार्डो बोनुची ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। 34 साल 71 दिन के बोनुची फाइनल में गाेल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने। पूरा समय हो जाने के बाद भी दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर रहीं।

    पेनल्टी से निकला परिणाम 
    यूरो कप 2020 टूर्नामेंट का परिणाम पेनल्टी शूटआउट से निकला। इससे पहले 1976 में पेनल्टी ने रिजल्ट निकला था। पेनल्टी शूटआउट में इंग्लैंड की ओर हैरी कैन, हैरी मैगुओर ने गोल किए जबकि मार्कस रैशफोर्ड, जेडन सांचो और बुकायो साका गोल नहीं कर सके।

    वहीं इटली की ओर से डोमनिका बेरार्डी, लियोनार्डो बोनुची, फेडरिको ने गोल किया। आंद्रेई बेलोटी, जोर्गिन्हो गोल नहीं कर सके।इटली ने दूसरी बार यूरो कप का खिताब जीता है। इटली की चार विश्व कप जीत में से आखिरी सफलता 2006 में मिली थी।

    Football Latest news Online news Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article40 साल से कम है उम्र तो DL बनवाने के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट की जगह सिर्फ सेल्फ डिक्लेरेशन
    Next Article 12 जुलाई का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    झारखंड

    वैभव सूर्यवंशी बनेंगे झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर, मंत्री इरफान अंसारी ने किया बड़ा ऐलान

    May 30, 2026
    चाईबासा

    चाईबासा में प्रेमी जोड़े की संदिग्ध मौ’त, रेलवे ट्रैक पर मिले श’व से सनसनी

    May 26, 2026
    क्राइम

    लोहरदगा में बेटे ने पिता और पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, मासूम बेटी भी जख्मी

    May 25, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ : गिद्दी सी परियोजना में सीबीआई की दबिश, पांच अधिकारियों-कर्मचारियों से हो रही पूछताछ

    May 30, 2026

    डोरंडा में पेड़ गिरने से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, कई इलाकों में बत्ती गुल

    May 30, 2026

    वैभव सूर्यवंशी बनेंगे झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर, मंत्री इरफान अंसारी ने किया बड़ा ऐलान

    May 30, 2026

    25 साल से फरार अपराधी रामदेव उरांव ने किया सरेंडर, पुलिस के सामने डाले हथियार

    May 30, 2026

    खराब मौसम से हवाई सेवा प्रभावित, रांची आने वाली सभी फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट

    May 30, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.